Entertainment

Aamir Khan Wedding Ring For Gauri Spratt: सादगी भरी शादी पर शाही अंगूठी, आमिर ने गौरी को पहनाई खास वेडिंग रिंग

Last Updated:July 08, 2026, 16:13 IST

Aamir Khan Wedding Ring For Gauri Spratt: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और उनकी लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 6 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल स्थित अपने घर में बेहद सादगी के साथ शादी रचाई. इस प्राइवेट सेरेमनी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए. हालांकि, शादी को लो-प्रोफाइल रखा गया, लेकिन अब इस समारोह से जुड़ी एक खास चीज सुर्खियां बटोर रही है. वह है आमिर खान की ओर से गौरी स्प्रैट को दी गई बेहद खास वेडिंग रिंग. क्या है इस अंगूठी में खास चलिए बताते हैं…

नई दिल्ली. आमिर खान ने भले ही अपनी शादी को लाइमलाइट से दूर और बेहद सादगी से रखा हो, लेकिन उनके एक खास तोहफे ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जब बात आमिर खान की हो तो हर चीज में ‘परफेक्शन’ होना लाजमी है, फिर चाहे वो उनकी फिल्में हों या उनकी शादी. हाल ही में आमिर खान ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ बांद्रा स्थित अपने घर परबिना किसी ढोल-नगाड़े और तड़क-भड़क के कोर्ट मैरिज कर ली.

फैंस अभी इस सिंपल शादी को देख ही रहे थे कि अचानक मिस्टर परफेक्टनिस्ट ने अपनी दुल्हनिया को एक ऐसी ‘शाही अंगूठी’ पहना दी, जिसने रातों-रात इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया. शादी भले ही सादगी से कोर्ट रूम में हुई हो, लेकिन दुल्हन की उंगली में सजी यह वेडिंग रिंग किसी शाही खानदान के खजाने से कम नहीं है. आमिर खान और गौरी स्प्रैट की इस अनोखी शादी और इस बेशकीमती अंगूठी के पीछे एक लंबी कहानी है. 

गौरी स्प्रैट के लिए तैयार की गई इस खास अंगूठी को मशहूर ज्वेलरी ब्रांड ‘क्वीन’ ने डिजाइन किया है. इस रिंग की सबसे बड़ी खासियत इसके बीच में लगा मादागास्कर (Madagascar) का अति-दुर्लभ ‘कॅबोचॉन-कट’ प्राकृतिक रूबी है. ‘क्वीन’ के मुताबिक, मेडागास्कर से इस दुर्लभ रूबी को हासिल करने में तीन महीने से अधिक का समय लगा. यह रूबी बेहद खास श्रेणी की है और दुनिया में मिलने वाले कुल रूबी में 0.1 प्रतिशत से भी कम इसी स्तर की गुणवत्ता वाले होते हैं. यही वजह है कि आमिर को सिर्फ इस एक सटीक रूबी को ढूंढने में ही 3 महीने का लंबा वक्त लग गया.

Add as Preferred Source on Google

सिर्फ पत्थर खोजना ही नहीं, बल्कि अंगूठी को आकार देना भी एक बड़ी चुनौती थी. इस अनमोल पत्थर को सोने के एक बेहद खूबसूरत ताज जैसे ऊंचे स्ट्रक्चर पर फिट किया गया है, जिसके चारों तरफ 40 चमचमाते असली हीरे जड़े हुए हैं. इस अंगूठी को पूरी तरह तैयार करने में 131 अनुभवी कारीगरों के हाथों का हुनर लगा है, जिन्होंने लगातार 256 घंटों से अधिक की बारीक नक्काशी के बाद इसे पूरा किया.

इस प्राइवेट वेडिंग को और भी यादगार बनाने के लिए आमिर और गौरी ने अपने बच्चों को एक बेहद खास जिम्मेदारी सौंपी थी. शादी की रस्मों के दौरान आमिर खान के बेटे आजाद राव खान और गौरी स्प्रैट के बेटे क्विन इस खास अंगूठी के ‘रिंग बियरर’ बने थे, जिसने इस पारिवारिक माहौल को और भी खुशनुमा और भावुक बना दिया.

अपनी शादी के खास मौके पर गौरी स्प्रैट ने पारंपरिक लाल रंग और भारी कढ़ाई से दूर हटकर एक बेहद एलिगेंट और सिंपल लुक चुना. उन्होंने मशहूर डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी का कस्टमाइज्ड आइवरी और सिल्वर-ग्रे लहंगा पहना था, जिस पर बारीक सफेद फूलों की कढ़ाई की गई थी. इसके साथ उन्होंने पन्ना से सजी पोल्की ज्वेलरी कैरी की थी. उनके ‘सेकंड-स्किन’ मिनिमल मेकअप और फूलों से सजी बोहेमियन साइड-ब्रेड (चोटी) ने उनके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा दिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj