Rajasthan

40 घंटे से सड़कें जाम, बसें बंद, दूध-गैस प्रभावित; आखिर क्यों थमी नहीं नाराजगी?

Last Updated:July 08, 2026, 16:27 IST

Panchana Dam Dispute : करौली में पांचना बांध विवाद से 40 घंटे से जाम, बसें बंद, दूध-गैस सप्लाई प्रभावित. किसान आंदोलन जारी, प्रशासन से बातचीत बेनतीजा. हिंडौन इलाके में कई जगह हालात अब भी वैसे ही बने हुए हैं. कुडगांव-कैलादेवी मार्ग पर चैनपुर बर्रिया, श्रीमहावीरजी-नादौती मार्ग पर कोड़िया और कैमला गांव, हिंडौन-करौली मार्ग पर कटकड़ गांव, हिंडौन-गंगापुर मार्ग और गुडला गांव समेत कई जगह किसानों ने रास्ते बंद कर रखे हैं.40 घंटे से सड़कें जाम, बसें बंद, दूध-गैस प्रभावित; आखिर क्यों थमी नहीं नाराजगीZoomपांचना बांध विवाद पर सड़कें जाम

करौली. करौली जिले में पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा आंदोलन बन चुका है. हालात ऐसे हैं कि नहर में पानी पहुंचने के बाद भी किसानों ने कई जगह लगाए गए जाम नहीं हटाए हैं. करौली और सवाई माधोपुर जिले के कई अहम रास्तों पर 40 घंटे से ज्यादा समय से आवाजाही पूरी तरह प्रभावित है. लगातार जाम बने रहने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. प्रशासन और पुलिस लगातार किसानों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सहमति नहीं बन सकी है.

जानकारी के मुताबिक पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़े जाने के दौरान तकनीकी खराबी आ गई थी. इसी वजह से कमांड एरिया तक पानी समय पर नहीं पहुंच सका. खराबी को दूर करने के लिए मथुरा और देवली से गोताखोरों और तकनीकी टीम को बुलाया गया. इसके बाद 7 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे कुसांय गांव तक नहर का पानी पहुंच गया. इसके बावजूद किसानों ने अपना आंदोलन खत्म नहीं किया और जाम पहले की तरह जारी रखा.

कई रास्तों पर अब भी लगा है जामहिंडौन इलाके में कई जगह हालात अब भी वैसे ही बने हुए हैं. कुडगांव-कैलादेवी मार्ग पर चैनपुर बर्रिया, श्रीमहावीरजी-नादौती मार्ग पर कोड़िया और कैमला गांव, हिंडौन-करौली मार्ग पर कटकड़ गांव, हिंडौन-गंगापुर मार्ग और गुडला गांव समेत कई जगह किसानों ने रास्ते बंद कर रखे हैं. प्रशासन की तरफ से लगातार समझाइश दी जा रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.

रोडवेज बसें बंद, जरूरी सामान की सप्लाई पर असरलगातार जाम के चलते राजस्थान रोडवेज ने हिंडौन-करौली और हिंडौन-गंगापुर सहित कई रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया है. निजी वाहन, मालवाहक गाड़ियां और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी जगह-जगह फंसे हुए हैं. इसका असर रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है. यात्रियों, मरीजों, विद्यार्थियों और नौकरी पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. दूध और रसोई गैस की सप्लाई भी प्रभावित होने लगी है.

गुडला में धरना जारी, मांगें पूरी होने तक पीछे हटने से इनकारउधर गुडला में गुडला-पांचना संघर्ष समिति के बैनर तले करौली-हिंडौन मार्ग पर धरना लगातार जारी है. समिति का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल कोई रास्ता नहीं निकल पाया है.

सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में गुढ़ाचंद्रजी में भी लगा जामइसी बीच गुढ़ाचंद्रजी इलाके में एक अलग मामला भी सामने आया. सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल से नाराज लोगों ने गुढ़ाचंद्रजी-सिकंदरा मार्ग पर मुहाना मोड़ के पास जाम लगा दिया. मुहाना, राजाहेड़ा, भंवरवाड़ा, सन्देड़ा, राजकुवा और वास समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर झाड़ियां और पत्थर डालकर रास्ता बंद कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

गिरफ्तारी की मांग, प्रशासन की कोशिशें जारीसूचना मिलने पर गुढ़ाचंद्रजी थाना पुलिस और नादौती थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों की गिरफ्तारी और जिलेभर में लगे जाम खुलने तक उनका विरोध जारी रहेगा. फिलहाल करौली जिले के कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और आंदोलन खत्म कराने की कोशिश कर रहा है. दूसरी तरफ लंबे समय से जारी जाम के कारण आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं और लोगों को राहत मिलने का इंतजार है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Karauli,Karauli,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj