Health

पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, अगर ऐसा न करें तो क्या होगा? यहां जानिए सबकुछ

Last Updated:May 03, 2026, 23:06 IST

Water Tank Cleaning Tips: कई लोग पानी की टंकी को सालों तक साफ नहीं करते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. गंदा पानी कई बीमारियों का कारण बन सकता है. हर 3 से 6 महीने में पानी की टंकी साफ करने से पानी सुरक्षित रहता है. इससे आपकी सेहत भी ठीक रहती है और बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है.पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, अगर ऐसा न करें तो क्या होगा?Zoomपानी की टंकी हर 3 से 6 महीने बाद साफ करनी चाहिए.

Right Time to Clean Water Tank: घर में इस्तेमाल होने वाला पानी हमारी सेहत से सीधे जुड़ा होता है, लेकिन अक्सर लोग पानी की टंकी की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. समय के साथ टंकी के अंदर धूल, मिट्टी, काई, बैक्टीरिया और अन्य गंदगी जमा होने लगती है, जो पानी को दूषित बना सकती है. यही गंदा पानी जब पीने या खाना बनाने में इस्तेमाल होता है, तो यह पेट से जुड़ी बीमारियों, स्किन इंफेक्शन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए टंकी की सफाई बेहद जरूरी है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार पानी की टंकी को हर 3 से 6 महीने में एक बार जरूर साफ करना चाहिए. अगर आपके इलाके में पानी ज्यादा गंदा आता है या टंकी खुली जगह पर है, तो हर 2 से 3 महीने में सफाई करना बेहतर रहता है. वहीं अगर टंकी ढकी हुई है और पानी साफ आता है, तो 6 महीने का अंतराल भी ठीक माना जा सकता है. नियमित सफाई से पानी की गुणवत्ता बनी रहती है और बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम हो जाता है.

टंकी की सफाई के दौरान सिर्फ पानी निकालना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे अच्छी तरह रगड़कर साफ करना भी जरूरी है. पहले टंकी को पूरी तरह खाली करें, फिर ब्रश से अंदर की दीवारों और तली को साफ करें. इसके बाद ब्लीचिंग पाउडर या क्लोरीन का हल्का घोल इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म हो जाते हैं. अंत में साफ पानी से टंकी को अच्छी तरह धोकर दोबारा भरें. इससे आपकी टंकी में भरने वाला पानी साफ और सुरक्षित रहेगा.

अगर टंकी की सफाई लंबे समय तक नहीं की जाती, तो पानी में बदबू आने लगती है और उसका रंग भी बदल सकता है. यह साफ संकेत है कि पानी पीने योग्य नहीं रहा. ऐसे पानी का सेवन करने से डायरिया, उल्टी, पेट दर्द और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. सफाई के अलावा कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी है. हमेशा टंकी को ढककर रखें ताकि उसमें धूल, कीड़े या पत्तियां न गिरें. समय-समय पर टंकी की जांच करें कि कहीं उसमें दरार या लीकेज तो नहीं है. अगर टंकी प्लास्टिक की है, तो उसे तेज धूप से बचाने की कोशिश करें.

About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj