Rajasthan
राजस्थान में पहली बार…बीकानेर के स्कूल में आने वाली है स्पेस लैब, छात्रों के लिए बना इतिहास

राजस्थान में पहली बार…बीकानेर के स्कूल में आने वाली है स्पेस लैब
Bikaner Space and Astronomy Lab. जिले की राजकीय महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रदेश की पहली स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी लैब खोली जाएगी, जिससे स्कूल की छात्राओं को शिव शक्ति पॉइंट से लेकर प्रज्ञान रोवर तक की जानकारी मिल सकेगी. इसके अलावा छात्राएं अंतरिक्ष की दुनिया को करीब से जान सकेंगी. इसके लिए नगर निगम ने स्कूल से स्वीकृति ले ली है और जल्द ही इस स्कूल में यह लैब बनाने का काम शुरू होगा. इस लैब को बनाने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाना है. यहां रखी जाने वाली पुस्तकें भी हिंदी में उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि बालिकाएं विषय को आसानी से समझ सकें.
homevideos
राजस्थान में पहली बार…बीकानेर के स्कूल में आने वाली है स्पेस लैब




