Rajasthan

Agriculture: रेगिस्तान के बंजर खेतों में उग रहा ‘सोना’, 600 रुपये किलो तक बिक रही खुम्भी, फायदे कर देंगे हैरान

होमताजा खबरकृषि

रेगिस्तान में उग रहा ‘सोना’, 600 रुपये किलो तक बिक रही खुम्भी, फायदे कर देंगे

Last Updated:September 07, 2026, 11:06 IST

Barmer Khumbhi Demand: बाड़मेर के रेगिस्तानी इलाके में बारिश के बाद बंजर खेत किसानों के लिए अतिरिक्त कमाई का जरिया बन गए हैं. यहां प्राकृतिक रूप से उगने वाली खुम्भी की बाजार में अच्छी मांग है और इसके भाव 500 से 600 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. ग्रामीण बारिश के बाद खेतों से खुम्भी इकट्ठा कर बाजार में बेच रहे हैं. कारोबारियों के मुताबिक बाड़मेर शहर में रोजाना करीब एक टन खुम्भी की खपत हो रही है. इस बार मानसून कमजोर रहने से उत्पादन कम हुआ है, जिसके चलते कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. खुम्भी को पोषक तत्वों से भरपूर बताया जाता है और इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन और खनिज तत्व पाए जाते हैं. वहीं सूखी खुम्भी का पाउडर करीब 2500 रुपए किलो तक बिकने का दावा किया जा रहा है. बारिश के मौसम में ग्रामीणों को खुम्भी से अच्छी अतिरिक्त आमदनी मिल रही है.

बाड़मेर. पश्चिम राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में जहां पानी की कमी खेती के लिए सबसे बड़ी चुनौती है वहीं बारिश के बाद बंजर खेत स्थानीय लोगों के लिए कमाई का जरिया बन गए हैं. बाड़मेर के खेतों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली खुम्भी इन दिनों बाजार में करीब 600 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है. पाकिस्तान सीमा से सटे बंजर इलाके में बम्पर पैदावार होने से किसानों को कम मेहनत में अच्छा मुनाफा मिल रहा है.

रेगिस्तान में जहां खेती के लिए पानी सबसे बड़ी चुनौती है. वहीं बाड़मेर के बंजर पड़े खेत एक ऐसी चीज से गुलजार है, जिसकी कीमत सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. यहां प्राकृतिक रूप से उगने वाली खुम्भी करीब 600 रुपए किलो तक बिक रही है. खास बात यह है कि बाड़मेर शहर में इसकी मांग इतनी ज्यादा है कि रोजाना करीब 1 टन खुम्भी की बिक्री हो रही है. हालांकि इस बार मानसून की बेरुखी की वजह से इसका कम उत्पादन होने से इसके भावों में बढ़ोतरी हुई है.

पोषक तत्वों से भरपूर होती है खुम्भी

आयुर्वेद कॉलेज के उप निदेशक डॉ. रमेश धनदे के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर होती है. खुम्भी में प्रोटीन,कैल्शियम, फाइबर, विटामिन और कई खनिज तत्व पाए जाते हैं. खुम्भी में कैलोरी और फैट अपेक्षाकृत कम होने के कारण यह स्वास्थ्य के प्रति लाभदायक होती है.

2500 रुपये किलो बिकता है सूखा पाउडर

इम्युनिटी वाली खुंभी के सुखने पर पाउडर बहुपयोगी होता है. किसी व्यक्ति के शरीर के किसी भाग के टूटने या मौच आने पर पाउडर व मक्खन को मिलाकर खाने से हड्डी का जुड़ाव जल्दी हो जाता है. इतना ही नहीं इसका सुखा पाउडर 2500 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकता है. खूंभी को बाजार में मशरूम नाम से जाना जाता है. वैज्ञानिक भाषा में फ्लोरियन नाम से जाना जाता है. इधर ग्रामीण क्षेत्रों मे लोग इसे इकट्ठी करके बाजार में बेचकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहें है.

रोजाना एक टन से अधिक की हो रही खपत

खुम्भी व्यवसायी जैसिंधर निवासी भगवाराम जयपाल के मुताबिक बारिश होने के बाद खेतों में खुम्भी निकलना शुरू हो जाती है. हम सुबह खेतों से इसे इकट्ठा करके बाजार में बेचते हैं. इस समय इसकी अच्छी मांग है और करीब 500 से 600 रुपए किलो तक भाव मिल जाता है. इससे बारिश के मौसम में हमें अतिरिक्त आमदनी हो जाती है. वे बताते है कि बाड़मेर शहर में रोजाना 1 टन खुम्भी की डिमांड रहती है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Barmer,Rajasthan

First Published :

September 07, 2026, 11:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj