सरकारी स्कूलों का समय नहीं बदलेगा, पुराने टाइम पर लगेंगी कक्षाएं, कब लागू होगा नया टाइम टेबल

Last Updated:September 30, 2026, 18:01 IST
राजस्थान में पड़ रही तेज गर्मी और उमस को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. 1 अक्टूबर से बदलने वाला स्कूलों का समय फिलहाल टाल दिया गया है. अब प्रदेश के सभी एक-पारी वाले सरकारी स्कूल 15 अक्टूबर 2026 तक अपने पुराने समय पर ही चलेंगे. प्रदेश भर में जारी भीषण गर्मी और उमस के चलते छात्रों और शिक्षकों को राहत देने के लिए फैसला लिया है. स्कूलों की बाकी छुट्टियों के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे पहले की तरह ही रहेंगी.स्कूल टाइम टेबल.
जयपुर. राजस्थान के सरकारी स्कूलों के समय में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा. 1 अक्टूबर से बदलने वाला स्कूल टाइम-टेबल अब 15 अक्टूबर तक पुराना ही रहेगा. यानी कल से सरकारी स्कूल पहले की तरह तय समय पर ही संचालित होंगे. पहले जारी आदेश के मुताबिक 1 अक्टूबर से स्कूलों का समय बदलना था. लेकिन अब यह बदलाव टाल दिया गया है.
नए आदेश के अनुसार 16 अक्टूबर से शारदीय टाइम-टेबल लागू होगा. इसके बाद सरकारी स्कूल नए निर्धारित समय के अनुसार चलते रहेंगे. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड निदेशक, बीकानेर की ओर से आदेश जारी किया गया है. फिलहाल छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को स्कूल के समय में बदलाव के लिए 15 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा.
पहले एक अक्टूबर से होता है बदलाव
अमूमन राजस्थान में 1 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों का सर्दियों का समय सुबह 10 से 4 बजे लागू कर दिया जाता है. लेकिन इस बार अक्टूबर की शुरुआत के बावजूद प्रदेश में सूरज के तेवर नरम नहीं पड़े हैं. भीषण गर्मी और भारी उमस के चलते छोटे बच्चों और शिक्षकों का बुरा हाल था. छात्रों के स्वास्थ्य और अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया. पुराने आदेश को टालते हुए राहत की सांस दी है.
16 अक्टूबर से बदलेगी टेबल
विभाग के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी संस्था प्रधानों को आदेश भेज दिए गए हैं. 15 अक्टूबर तक बच्चे और शिक्षक पहले की तरह सुबह 7:30 बजे ही स्कूल पहुंचेंगे. 16 अक्टूबर से नया विंटर टाइम-टेबल लागू होगा. इसके तहत स्कूल सुबह 10:00 बजे खुलेंगे और शाम 4:00 बजे छुट्टी होगी. शिक्षा विभाग का कहना है कि मौसम के मिजाज को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि बच्चों को बदलते मौसम में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
राजस्थान में पड़ रही तेज गर्मी और उमस को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. 1 अक्टूबर से बदलने वाला स्कूलों का समय फिलहाल टाल दिया गया है. अब प्रदेश के सभी एक-पारी वाले सरकारी स्कूल 15 अक्टूबर 2026 तक अपने पुराने समय पर ही चलेंगे.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 30, 2026, 17:58 IST



