Ajmer News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचिंग गैंग का खुलासा, आगरा की दो और महिलाएं गिरफ्तार

Last Updated:August 17, 2026, 18:38 IST
अजमेर रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचिंग के मामले में GRP पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पहले गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों तक पहुंची. आगरा निवासी वर्षा उर्फ कमलेश और सपना को गुना जेल से अजमेर लाकर 13 अगस्त से पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जा रही है. पुलिस गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और चोरी की चेन की बरामदगी के प्रयास में जुटी है.
अजमेर. जीआरपी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचिंग की वारदात के मामले में कार्रवाई करते हुए दो और महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस पहले ही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी, उससे पूछताछ के दौरान दो अन्य महिलाओं के नाम सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू की.
जानकारी के अनुसार, पाली जिले के जेतारण निवासी श्यामलाल की बहन राधा अजमेर रेलवे स्टेशन से चेन्नई जाने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनके गले से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर GRP थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों और उनके आने-जाने के बारे में जानकारी जुटाई गई. पहले गिरफ्तार की गई महिला आरोपी से पूछताछ में दो अन्य महिलाओं के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों महिलाएं मध्यप्रदेश की गुना जेल में बंद थी. इसके बाद GRP पुलिस की टीम दोनों को गुना जेल से अजमेर लेकर आई और मामले में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान वर्षा उर्फ कमलेश और सपना, निवासी आगरा के रूप में हुई है.
13 अगस्त से पुलिस रिमांड पर पूछताछ
GRP पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को 13 अगस्त से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों महिलाएं चेन स्नेचिंग के इस गिरोह से कब से जुड़ी हुई हैं और इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग वारदातों में शामिल रहे हैं. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संपर्क में रहे अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है. पुलिस का मुख्य प्रयास वारदात में चोरी गई चेन सहित अन्य सामान की बरामदगी करना है. GRP पुलिस के मुताबिक पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है. कार्रवाई के संबंध में GRP ASI छीतरमल ने जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच आगे जारी रखते हुए गिरोह से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और वारदातों का पता लगाने में जुटी हुई है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
August 17, 2026, 18:38 IST



