Rajasthan

Ajmer News: पुष्कर आएं तो जरूर करें इस अनोखे मंदिर के दर्शन, शिवलिंग पर दिखता है हनुमान जी का दिव्य स्वरूप

Last Updated:August 18, 2026, 11:13 IST

Chitrakoot Dham: अजमेर के पुष्कर से महज 2 किलोमीटर दूर स्थित चित्रकूट धाम अपनी अनोखी धार्मिक मान्यताओं और 11 फीट ऊंचे विशाल शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है. यहां शिवलिंग पर डमरू लिए हनुमान जी का अद्भुत स्वरूप विराजमान है, जिसे देखने सावन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं.

अजमेर. पुष्कर से महज 2 किलोमीटर दूर देवनगर में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर स्थित है, जिसे चित्रकूट धाम के नाम से जाना जाता है. सावन के महीने में इस मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिलती है. दूर-दराज से आने वाले भक्त यहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना करते हैं.

चित्रकूट धाम की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित करीब 11 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग है, जिस पर वीर हनुमान विराजमान है. यह विशाल शिवलिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है. यहां हनुमान जी का स्वरूप सामान्य मंदिरों से बिल्कुल अलग नजर आता है.

शिवलिंग पर हनुमान जी का अद्भुत स्वरूप विराजमान हैमंदिर के पुजारी बताते हैं कि यह मंदिर अजमेर सहित दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां शिवलिंग पर हनुमान जी का अद्भुत स्वरूप विराजमान है. यहां पर हनुमान जी ना तो गदा लेकर खड़े हैं ना ही पर्वत उठाए खड़े हैं ना ही सीना चीरते हुए बल्कि यहां हनुमान जैसे भगवान शिव कैलाश पर्वत पर आराधना करते हैं, वैसे ही यहां हनुमान जी डमरू लिए विराजमान है.

शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल विशेष कुंड में एकत्रित होता हैमंदिर की एक और खास विशेषता यहां भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले जल से जुड़ी है. शिवलिंग पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया जल मंदिर परिसर में बने एक विशेष कुंड में एकत्रित होता है. इसके अलावा मंदिर परिसर में राधा रानी, राम दरबार और संत तुलसीदास जी के भी दर्शन करने का सौभाग्य श्रद्धालुओं को मिलता है.

कैसे पहुंचे यहां?चित्रकूट धाम आने के लिए आपको सबसे पहले पुष्कर आना होगा. पुष्कर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अजमेर रेलवे स्टेशन है, जो यहां से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. अजमेर से आप पुष्कर बस या टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं. हवाई यात्रा के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा किशनगढ़ हवाई अड्डा है जो पुष्कर से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.  पुष्कर पहुंचने के बाद आप यहां से आसानी से बस टैक्सी की मदद से चित्रकूट धाम तक पहुंच सकते हैं.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 18, 2026, 11:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj