अक्षय कुमार इन 6 फिल्मों में बने विलेन, 2 में निभाया डबल रोल, 1 के लिए जीता नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड

Last Updated:April 17, 2026, 11:25 IST
Akshay Kumar negative role movies: अक्षय कुमार ने बतौर हीरो एक से बढ़कर सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उन्होंने पर्दे पर अपने एक्शन से लेकर कॉमिक अवतार को भी दिखाया है. इतना ही नहीं, उन्होंने विलेन बनकर भी न सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्में दी बल्कि अवॉर्ड भी जीते. अक्षय ने दो फिल्मों में डबल रोल भी निभाया. ये दोनों फिल्में भी हिट साबित हुई थीं. 
अक्षय कुमार ने नेगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता है. (फोटो साभारः फेसबुक/एआई इन्हांसर)
अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में एक हैं. अक्षय ने 35 साल लंबे करियर में एक्शन से लेकर गंभीर और कॉमिक रोल निभाए हैं. उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल फिल्म में भी काम किया है. उन्होंने इतने सालों में 6 फिल्मों में नेगेटिव रोल भी निभाए हैं. हैरानी की बात है कि ऑडियंस ने उनके हीरो वाले किरदार के अलावा विलेन वाले किरदार को भी खूब पसंद किया है. एक फिल्म में विलेन बनने के लिए नेगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड निभाया.
अफलातूनः अक्षय कुमार ने पहली बार साल 1997 में आई फिल्म ‘अफलातून’ में विलेन का रोल निभाया. इसमें वह डबल रोल में दिखाई दिए. उनका एक किरदार राज शरीफ होता है और दूसरा रॉकी गुंडा होता है. फिल्म में उनके अपॉजिट उर्मिला मातोंडकर थीं. फिल्म हिट हुई थी. इसे गुड्ड धनोआ ने डायरेक्ट किया था.
खिलाड़ी 420: अक्षय कुमार ने साल 2000 में आई इस फिल्म में भी डबल- जुड़वा भाइयों का रोल प्ले किया. एक खतरनाक क्रिमिनल होता है, जो अपने जुड़वा छोटे भाई को फंसता है. फिल्म में महिमा चौधरी लीड एक्ट्रेस थीं. फिल्म हिट हुई थी. इसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था.
‘अजनबी’ के लिए अक्षय कुमार ने जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड
अजनबीः साल 2001 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार ने विक्रम बजाज का किरदार निभाया. फिल्म में उनके इस किरदार को खूब पॉपुलैरिटी मिली. उनके अपॉजिट बिपाशा बसु थीं. लीड रोल में बॉबी देओल और करीना कपूर खान थीं. अक्षय को फिल्म के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए निगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. अब्बास मस्तान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म हिट हुई थी.फिल्म- ब्लू
ब्लूः साल 2009 में आई इस मल्टीस्टारर फिल्म में भी अक्षय कुमार नेगेटिव रोल निभाया. फिल्म में संजय दत्त, जायद खान, लारा दत्ता और कटरीना कैफ थीं. फिल्म में उन्होंने आवरा मल्होत्रा नाम के व्यक्ति का नेगेटिव रोल किया है. फिल्म फ्लॉप हुई थी. हालांकि इसके गाने हिट हुए थे. इस फिल्म को एंथनी डिसूजा ने डायरेक्ट किया था.
‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ में अक्षय कुमार का लुक.
वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा: यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी. इसमें इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे. फिल्म में अक्षय ने गैंगस्टर शोएब खान का किरदार निभाया. यह फिल्म भी फ्लॉप हुई थी. फिल्म को मिलन लुथारिया ने डायरेक्ट किया था.
‘2.0’ में अक्षय कुमार का लुक.
2.0: साल 2018 में आई इस पैन इंडिया फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में थे. अक्षय कुमार ने फिल्म में विलेन पक्षीराजन का किरदार निभाया, जो एक वैज्ञानिक से बदला लेने वाले प्राणी में बदल जाता है. फिल्म सुपरहिट हुई थी. यह अक्षय की पहली तमिल फिल्म थी.
About the AuthorRamesh Kumar
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
April 17, 2026, 11:25 IST



