Health

HYROX Challenge: वजन घटाने से लेकर फुल बॉडी फिटनेस तक, चीन में तेजी से पॉपुलर हो रहा हाइरॉक्स चैलेंज, क्या है खास

HYROX Challenge : अगर आप फिटनेस के लिए सिर्फ जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ने या वजन उठाने से बोर हो चुके हैं, तो हाइरॉक्स चैलेंज(HYROX Challenge) आपको एक नया फिटनेस गोल दे सकता है. चीन में इन दिनों इस फिटनेस रेस का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. खास बात यह है कि इसमें सिर्फ वजन घटाने पर फोकस नहीं होता, बल्कि रनिंग, स्ट्रेंथ, स्टैमिना और फुल बॉडी फिटनेस को एक साथ चुनौती दी जाती है.

चीन में हाइरॉक्स की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीजिंग में हुए इसके पहले इवेंट में 1,700 से भी कम लोगों ने हिस्सा लिया था, जबकि हाल ही में शेनझेन में हुए एक इवेंट में करीब 12,000 प्रतिभागी पहुंच गए. ग्‍लोबल टाइम्‍स चाइना के मुताबिक, यह इवेंट 2026-27 हाइरॉक्स सीजन के दौरान चीन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में से एक था.

(Image Credit: HYROX CHINA)

क्या है हाइरॉक्स चैलेंज?हाइरॉक्स की शुरुआत साल 2017 में जर्मनी के हैम्बर्ग से हुई थी. इसे खास तौर पर ऐसे लोगों के लिए तैयार किया गया था जो जिम और फिटनेस ट्रेनिंग करते हैं, लेकिन अपने फिटनेस लेवल को एक प्रतियोगिता के जरिए टेस्ट करना चाहते हैं.

आसान भाषा में समझें तो हाइरॉक्स रनिंग और फंक्शनल एक्सरसाइज का कॉम्बिनेशन है. इसमें प्रतिभागी को कुल 8 किलोमीटर दौड़ना होता है. हर 1 किलोमीटर की रनिंग के बाद एक अलग वर्कआउट स्टेशन आता है. यानी पूरी रेस में 8 रनिंग सेगमेंट और 8 फंक्शनल वर्कआउट होते हैं.

इन वर्कआउट्स में Sled Push, Indoor Rowing, Burpees, Farmer’s Carry और Wall Balls जैसी एक्सरसाइज शामिल होती हैं. इसलिए इसमें सिर्फ पैरों की ताकत नहीं, बल्कि हाथ, कंधे, पीठ और कोर समेत शरीर के कई हिस्सों पर काम होता है.

(Image Credit: HYROX CHINA)

हाइरॉक्स का मतलब क्या है?हाइरॉक्स का उच्चारण High-Rox किया जाता है. इसके नाम की आधिकारिक व्याख्या ब्रांड ने सार्वजनिक तौर पर नहीं की है. हालांकि, इसे अक्सर Hybrid और Rockstar शब्दों के मेल से बना नाम माना जाता है. इसका आइडिया भी हाइरॉक्स के फॉर्मेट से मेल खाता है, क्योंकि इसमें बर्दाश्‍त करने की क्षमता यानी लंबे समय तक मेहनत करने की क्षमता और रॉ स्‍ट्रेंथ(raw strength) यानी शरीर की ताकत, दोनों की जरूरत पड़ती है.

चीन में क्यों बढ़ रहा है हाइरॉक्स का क्रेज?चीन में HYROX साल 2024 में पहुंचा और इसके बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की मुख्य भूमि में अब 500 से ज्यादा संबद्ध जिम हाइरॉक्स से जुड़े हैं.

इसकी लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि इसका चैलेंज और कम्युनिटी वाला फॉर्मेट है. आम जिम में कई बार व्यक्ति का लक्ष्य सिर्फ फिट रहना, वजन कम करना या मसल्स बनाना होता है. लेकिन हाइरॉक्स में एक साफ लक्ष्य होता है – रेस पूरी करना और अपना टाइम बेहतर करना.

(Image Credit: HYROX CHINA)

वजन घटाने में भी मदद कर सकता हैहाइरॉक्स चैलेंज में रनिंग के साथ लगातार स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करनी होती हैं. इस वजह से शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है और कैलोरी खर्च भी बढ़ सकता है. नियमित ट्रेनिंग वजन मैनेजमेंट और फिटनेस में मदद कर सकती है.

हालांकि, इसे सिर्फ वजन घटाने का शॉर्टकट नहीं समझना चाहिए. वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ संतुलित डाइट, पर्याप्त नींद और सही कैलोरी बैलेंस भी जरूरी है.

युवाओं को क्यों पसंद आ रहा है?चीन में खासकर युवा प्रोफेशनल्स के बीच हाइरॉक्स चैलेंज को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है. इसकी वजह यह है कि फिटनेस के साथ इसमें सोशल कनेक्शन का मौका भी मिलता है.यहां हिस्‍सा ले रहे एक चाइनीज प्रतिभागी ने बताया कि उन्होंने इवेंट से पहले करीब पांच दिन हर सप्ताह ट्रेनिंग की.

इसमें Sled Push, Indoor Rowing और Running जैसी एक्सरसाइज शामिल थीं. वह रोजाना करीब 5 किलोमीटर दौड़ने की भी तैयारी कर रहे थे. उन्होंने Open Category में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे में रेस पूरी की.

(Image Credit: HYROX CHINA)

लेकिन उनके लिए सिर्फ टाइम मायने नहीं रखता था. इतने लोगों को अनुशासन के साथ ट्रेनिंग और प्रतियोगिता करते देखना उन्हें एक कम्युनिटी का हिस्सा होने जैसा अनुभव देता है.

यानी HYROX सिर्फ एक कठिन वर्कआउट नहीं है. यह फिटनेस, प्रतियोगिता और कम्युनिटी का ऐसा कॉम्बिनेशन बन गया है, जो खासकर शहरों में रहने वाले युवाओं को आकर्षित कर रहा है. हालांकि शुरुआत करने से पहले अपनी फिटनेस क्षमता को समझना जरूरी है, क्योंकि यह सामान्य हल्की एक्सरसाइज के मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj