Alwar Police: सोशल मीडिया पर फंसाकर गुजरात के व्यापारी का अपहरण, लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

होमताजा खबरक्राइम
सोशल मीडिया पर फंसाकर गुजरात के व्यापारी का अपहरण, अलवर पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे
Last Updated:August 04, 2026, 19:40 IST
Alwar Police Busts Robbery Gang: अलवर की अरावली विहार थाना पुलिस ने गुजरात के एक व्यापारी का सोशल मीडिया के जरिए अपहरण और लूट करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है. आरोपियों ने सस्ते सामान का लालच देकर व्यापारी को अलवर बुलाया था और एक्सप्रेस-वे पर ले जाकर मारपीट कर कैश व फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए थे. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.
ख़बरें फटाफट
Alwar Police: सोशल मीडिया पर फंसाकर गुजरात के व्यापारी का अपहरण, लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Alwar: अलवर जिले की अरावली विहार थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए व्यापारियों को जाल में फंसाकर उनका अपहरण और लूटपाट करने वाले एक बेहद शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस की विशेष टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम और संगठित गिरोहों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार (RPS) और कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक दिलीप मीना (RPS) के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई थी. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए गुजरात के एक व्यापारी से संपर्क किया था. आरोपियों ने उसे बहुत सस्ते दामों में सामान उपलब्ध कराने का लालच दिया और सौदे के बहाने अलवर बुला लिया. व्यापारी के अलवर पहुंचने पर गिरोह के सदस्य उसे कार में बैठाकर एक्सप्रेस-वे की ओर ले गए. वहां सुनसान इलाके में ले जाकर व्यापारी के साथ मारपीट की गई, उसे जान से मारने की धमकी दी गई और उससे नकदी छीन ली गई. इसके अलावा आरोपियों ने डरा-धमकाकर व्यापारी से फर्जी बैंक खातों में ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवा लिए.
50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिला सुरागघटना की गंभीरता को देखते हुए अरावली विहार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. पुलिस टीम ने शहर और आसपास के रास्तों पर लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. गहन जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार की पहचान हुई. जब पुलिस ने वाहन स्वामी का पता लगाकर पूछताछ की, तो जानकारी मिली कि कार को किराए (रेंट) पर लिया गया था. इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों के ठिकाने तक पहुंची और उन्हें धर दबोचा.
अन्य वारदातों का भी खुलासा, बाकी सदस्यों की तलाश जारीप्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे इसी तरह सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे राज्यों के व्यापारियों को शिकार बनाते थे और उन्हें अलवर बुलाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह है. फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और आरोपियों से गहन पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में सुराग जुटाए जा रहे हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
August 04, 2026, 19:40 IST


