Rajasthan
डीडवाना के किसान का कमाल, खारे पानी और भीषण गर्मी के बीच उगाई अंगूर की बंपर फसल! – हिंदी

Video: 45 डिग्री गर्मी और खारे पानी के बीच किसान ने किया कमाल
Desert Grape Farming: डीडवाना-कुचामन के सुपका गांव के किसान धर्मपाल खालिया ने मरुस्थल में अंगूर की खेती कर एक मिसाल कायम की है. खारे पानी और भीषण गर्मी के बावजूद, उन्होंने देसी खाद और जूट की बोरियों से तापमान नियंत्रण कर अंगूर की बेलें पनपाईं. चार साल की मेहनत के बाद अब वे 50 हजार रुपये तक की कमाई कर चुके हैं. उनके द्वारा उगाए गए जैविक अंगूरों की बाजार में भारी मांग है और एक बेल आने वाले 20-25 सालों तक फल देती रहेगी.




