Rajasthan

चीख-पुकार के बीच बावड़ी में कूदे कांस्टेबल मुकेश, 18 वर्षीय युवक को मौत के मुंह से खींच लाए

Last Updated:August 21, 2026, 14:09 IST

Constable Mukesh Kumar Bravery Fagi: जयपुर ग्रामीण के फागी कस्बे में डिग्गी कल्याण जी की 61वीं पदयात्रा के दौरान सीताराम जी मंदिर के पास नहाते समय 18 वर्षीय पदयात्री दिव्यांश बावड़ी में गिर गया. श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मुकेश कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना वर्दी समेत बावड़ी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कांस्टेबल के इस अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की परिजनों, पदयात्रियों और पुलिस प्रशासन द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

 डिग्गी पदयात्रा में बड़ा हादसा टला, बावड़ी में कूदे कांस्टेबल ने बचाई जानZoomडिग्गी कल्याण जी पदयात्रा में बड़ा हादसा टला: बावड़ी में गिरे 18 वर्षीय पदयात्री को कांस्टेबल मुकेश कुमार ने छलांग लगाकर बचाया

Constable Mukesh Kumar Heroic Save Fagi: श्री डिग्गी कल्याण जी महाराज की 61वीं ऐतिहासिक लखी पदयात्रा के दौरान जयपुर ग्रामीण के फागी कस्बे में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया. यह पूरी घटना फागी स्थित प्रसिद्ध सीताराम जी मंदिर के पास बनी बावड़ी पर घटित हुई. श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ चल रहा 18 वर्षीय पदयात्री दिव्यांश, पुत्र गौरीशंकर, निवासी निवाना (थाना गोविंदगढ़), मंदिर के पास बावड़ी की सीढ़ियों पर नहा रहा था. नहाते समय अचानक सीढ़ियों पर उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने के कारण वह बावड़ी के गहरे पानी में जा गिरा. दिव्यांश के अचानक पानी में गिरते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई. युवक को पानी में डूबता देख आसपास मौजूद पदयात्रियों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया.

चीख-पुकार और मदद की गुहार सुनते ही वहां पदयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जयपुर ग्रामीण पुलिस के जांबाज जवान कांस्टेबल मुकेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय दूदू से पदयात्रा की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल मुकेश कुमार ने स्थिति की गंभीरता को भांपने में एक सेकंड का भी समय नहीं गंवाया. अपनी जान की परवाह किए बिना और खाकी वर्दी उतारने का इंतजार किए बगैर, उन्होंने सीधे बावड़ी के गहरे पानी में छलांग लगा दी. पानी के भीतर जाकर कांस्टेबल ने डूबे हुए युवक दिव्यांश को तलाशा और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़कर बावड़ी के किनारे बाहर निकाल लिया. समय रहते की गई इस साहसिक कार्रवाई से 18 वर्षीय युवक को नया जीवन मिल गया.

परिजनों और श्रद्धालुओं ने जताई कृतज्ञता

कांस्टेबल मुकेश कुमार के इस अदम्य साहस, त्वरित निर्णय और कर्तव्यनिष्ठा को देखकर मौके पर मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने भारत माता और पुलिस प्रशासन के समर्थन में नारे लगाए. दिव्यांश के परिजनों ने आंखों में आंसू लेकर कांस्टेबल मुकेश कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यदि पुलिसकर्मी सही समय पर बावड़ी में न कूदता तो आज बड़ा अनर्थ हो सकता था. जयपुर ग्रामीण पुलिस के अधिकारियों और पुलिस निरीक्षक पुष्पेंद्र बंशीवाल ने कांस्टेबल के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे खाकी वर्दी की संवेदनशीलता, अदम्य साहस और मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण बताया.

22 अगस्त को डिग्गी पहुंचेगी 61वीं पदयात्रा

गौरतलब है कि श्री डिग्गी कल्याण जी महाराज की 61वीं लखी पदयात्रा 18 अगस्त को जयपुर के प्रसिद्ध ताड़केश्वर मंदिर, चौड़ा रास्ता से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई थी. यह यात्रा रेनवाल मांजी और फागी थाना क्षेत्र से गुजरते हुए 22 अगस्त को टोंक जिले में स्थित प्रसिद्ध डिग्गी कल्याण जी मंदिर पहुंचेगी. लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर ग्रामीण पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह विशेष पुलिस जाप्ता और राहत टीमें तैनात की गई हैं. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि राजस्थान पुलिस के जवान हर समय जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 21, 2026, 14:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj