‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह के पिता ने उठाया बड़ा कदम, 45 करोड़ के क्लेम को दी चुनौती, IMPPA से की मुलाकात

Last Updated:August 21, 2026, 14:44 IST
रणवीर सिंह के पिता ने ‘डॉन 3’ विवाद में IMPPA से संपर्क किया. फरहान अख्तर ने रणवीर से 45 करोड़ रुपये हर्जाना मांगा है. IMPPA की लीगल टीम मामले की समीक्षा करेगी.
धुरंधर की सफलता से जूझ रहे रणवीर सिंह का डॉन 3 का विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है. फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवानी ने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) को अप्रोच किया है. उन्होंने ये मुलाकात रणवीर सिंह से जुड़े मसले को लेकर हुई. दरअसल फरहान अख्तर ने डॉन 3 को बीच में छोड़ने के बाद रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी. अब इसी क्लैम को एक्टर के पिता ने IMPPA में चुनौति दी है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवानी ने मंगलवार को IMPPA के प्रतिनिधियों से बातचीत की. उन्होंने बेटे की ओर से पक्ष रखा व विवाद से जुड़े कागजात भी सौंपे. अब एसोसिएशन की लीगल टीम इस पूरे मामले का रिव्यू करेगी और फिर अगले कदम की तैयारी की जाएगी. बता दें इससे पहले फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने IMPPA में शिकायत दर्ज कराई थी और डॉन 3 से जुड़े तमाम कागज ऑर्गनाइजेशन के सामने पेश किए थे. जिसमें रणवीर सिंह का साइन किया हुआ कॉन्ट्रैक्ट, मैसेज और अन्य दस्तावेज शामिल है.
IMPPA के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने इससे पहले कंफर्म किया था कि रणवीर सिंह की लीगल टीम पूरी तरह से आगे की कार्यवाई के लिए तैयार है. अब IMPPA अगले कदम को उठाने की तैयारी करेगा कि कैसे इस मुद्दे का सुलटारा होता है.
डॉन 3 का विवाद क्या हैसाल 2023 के अगस्त में डॉन 3 का ऐलान हुआ. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस ने ऐलान किया कि रणवीर सिंह डॉन 3 में लीड चेहरा होंगे. मगर दिक्कत तब हुई जब रणवीर सिंह ने अचानक डॉन 3 से पलड़ा झाड़ लिया. दावा तो ये भी किया गया रणवीर सिंह ने ये बड़ा फैसला तब लिया जब फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल शुरू होने वाला था. मेकर्स ने सारी तैयारी कर ली थी और विदेश में एक बड़ा क्रू ट्रेवल भी कर चुके था.
रणवीर सिंह का विवादफरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेंमेंट ने इस मुद्दे को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के सामने उठाया. ये मामला तब और गरमा गया जब संस्था ने रणवीर सिंह के बैन करने की बात कही. हालांकि FWICE, IMPPA, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और CINTAA के बीच बातचीत हुई और 8 दिन के अंदर ये फैसला वापस ले लिया गया.
इधर विवाद उधर रणवीर अगली फिल्म में लगेफरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस की मांग है कि रणवीर सिंह 45 करोड़ रुपये का डैमेज क्लेम दें. वहीं रणवीर सिंह ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. वह जय मेहता के डायरेक्शन में बनी फिल्म प्रलय में काम करेंगे. ये एक जॉम्बी थ्रिलर है.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
August 21, 2026, 14:44 IST



