Airtel news plan with 2GB data daily trending after airtel network down know benefits-Airtel के इन 5 प्लान में हर दिन मिलता है 2GB डेटा, पूरे साल की वैलिडिटी और OTT भी मुफ्त में…

अगर आप भी दिनभर इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और आपके लिए 1GB डेटा काफी नहीं होता, तो टेलीकॉम कंपनियां कुछ ऐसे प्लान भी पेश करती हैं जिसमें हर दिन 2जीबी या 3जीबी डेटा दिया जाता है. आज हम बात कर रहे हैं एयरटेल (Airtel) प्लान की. एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कई ऐसे प्लान ऑफर करती है, जिसमें हर दिन 2GB डेली डेटा दिया जाता है. आप अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से सही प्लान सेलेक्ट कर सकते हैं. यहां कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं.
इन प्लान्स में न सिर्फ आपको रोज़ का ज्यादा डेटा मिलता है, बल्कि साथ में फ्री कॉलिंग, SMS और ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं.
इस लिस्ट में सबसे छोटा प्लान है 379 रुपये का है. इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. ग्राहकों को इसमें हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS का फायदा दिया जाता है. साथ ही Wynk Music, Apollo 24/7 और हेलोट्यून जैसे सर्विस भी मुफ्त में मिलती हैं.
अगर आपको लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए तो 649 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं. इसमें 56 दिनों की वेलैडिटी मिलती है. ग्राहकों को इसमें हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है.
वहीं 979 रुपये और 1029 रुपये के प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं. इन दोनों प्लान्स में OTT प्लेटफॉर्म्स का भी मज़ा लिया जा सकता है, जैसे Disney+ Hotstar, Xstream Play, Wynk और Apollo 24/7.
पूरे साल की वैलिडिटी वाला प्लानजो लोग सालभर का झंझट खत्म करना चाहते हैं, उनके लिए 3599 रुपये का सालाना प्लान सही साबित हो सकता है. इसमें पूरे 365 दिन तक हर दिन 2GB डेटा मिलता है और कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.
Airtel के ये 2GB डेली डेटा वाले प्लान उन यूज़र्स के लिए सबसे बेहतर हैं जो दिनभर वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं और OTT कंटेंट का मज़ा लेना चाहते हैं.



