केसरिया-सफेद-हरे फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार, रत्नजड़ित मुकुट में दिखा मनमोहक रूप, दर्शन को उमड़े भक्त

Last Updated:August 15, 2026, 12:56 IST
Khatu Shyam Mandir: खाटूश्याम जी मंदिर में बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मंदिर के दरबार को केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया. फूलों की यह सजावट देशभक्ति की भावना को भी दर्शाती नजर आई. विशेष श्रृंगार के दौरान बाबा श्याम को रत्नजड़ित मुकुट धारण कराया गया, जिसमें उनका स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दिया. बाबा श्याम के इस अलौकिक रूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. मंदिर परिसर में भक्तों ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए और दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की.
ख़बरें फटाफट
Khatu Shyam Ji News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम में इस बार भक्ति के साथ देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. बाबा श्याम के दरबार को राष्ट्रीय ध्वज की थीम पर भव्य रूप से सजाया गया. केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से सजे बाबा श्याम का दिव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. तिरंगे के रंगों में सजा दरबार देखकर भक्तों में देशभक्ति की भावना भी नजर आई.
श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर बाबा श्याम को तीन रंगों के फूलों से सजाया गया. देश के अलग-अलग राज्यों से मंगवाए गए केसरिया, सफेद और हरे फूलों से और शाम का विशेष श्रृंगार किया गया है. इसके अलावा आज इसी श्रृंगार के अनुरूप बाबा श्याम को रत्न जड़ित सोने का मुकुट भी धारण कराया गया. वहीं लाखदातार के पूरे गर्भगृह को भी राष्ट्रीय ध्वज की थीम पर सजाया गया है.
मंदिर परिसर में फहराया तिरंगा, लगे भारत माता के जयकारेश्याम मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की गई. इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के साथ भक्तों ने देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी बाबा श्याम के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु खाटू पहुंच रहे हैं. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ रही है. वीकेंड का समय होने के कारण दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंच रहे हैं.
हर साल होता है तिरंगा थीम पर विशेष श्रृंगारश्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा श्याम का तिरंगा थीम पर विशेष श्रृंगार किया जाता है. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और धार्मिक आस्था के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश देना है. दिल्ली से आए एक भक्त उमेश ने बताया कि, वह कई बार खाटूश्याम जी आ चुके हैं लेकिन बाबा श्याम का ऐसा श्रृंगार उन्होंने पहली बार देखा है. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है बाबा श्याम तिरंगे में लिपटे हैं. वहीं, हरियाणा की महिला भक्त बबीता ने बताया कि बाबा श्याम का यह विशेष श्रृंगार भक्तों में देश प्रेम की भावना बढ़ाएगा.
कौन है बाबा श्यामहारे के सहारे बाबा श्याम को भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की तरफ से युद्ध में शामिल होने जा रहे थे. बर्बरीक के पास तीन ऐसी तीर थे, जो पूरे युद्ध को पलट सकते थे. इसी को लेकर भगवान कृष्ण ने ब्राह्मण का रूप में आए और उनसे शीश दान में मांग लिया. बर्बरीक ने भी बिना संकोच किया भगवान कृष्ण को अपना शीश दान में दे दिया. तब भगवान कृष्ण ने प्रसन्न होकर बर्बरीक को कहा कि बर्बरीक तुम्हें कलयुग में श्याम के नाम से पूजे जाओगे, तुम्हें लोग मेरे नाम से पुकारेंगे और तुम अपने भक्तों के हारे का सहारा बनोगे.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Sikar,Rajasthan
First Published :
August 15, 2026, 12:56 IST



