धौलपुर के दमोह झरने पर लगा बैन, दौसा में उमड़े शिवभक्त और टोंक में खाद के लिए मारामारी

Last Updated:August 19, 2026, 08:06 IST
Rajasthan News Live: दौसा में सावन के 21वें दिन नीलकंठ महादेव मंदिर में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा. धौलपुर के दमोह झरने पर हादसों के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने धारा 163 लागू कर 30 सितंबर तक पर्यटकों की एंट्री …और पढ़ें
Rajasthan News Live: हादसों के खतरे के बीच दमोह झरना पर पर्यटकों की नो-एंट्री
Rajasthan News Live: पंच महादेव की पवित्र नगरी दौसा में सावन मास के 21वें दिन शिव भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है. अलसुबह से ही शहर के सभी शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हैं. आस्था का आलम यह है कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवगिरी पर्वत पर चढ़ाई कर नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं. जैसे-जैसे सावन का महीना आगे बढ़ रहा है, मंदिरों में जलाभिषेक और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है.
टोंक: खाद की भारी किल्लत, देवली रोड पर सुबह से लाइनों में लगे किसान
टोंक जिले में खाद की किल्लत से किसान बेहद परेशान हैं. देवली रोड पर स्थित इफको (IFFCO) केंद्र के बाहर सुबह से ही किसानों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. इन लाइनों में बड़ी संख्या में महिला किसान भी अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं. किसानों ने कृषि विभाग की अव्यवस्थाओं पर गहरा आक्रोश जताया है. किसानों का आरोप है कि सरकारी केंद्रों पर खाद नहीं मिल रही है, जबकि खुले बाजार में व्यापारी मनमाने और ज्यादा रेट वसूल कर खाद बेच रहे
बूंदी: कांग्रेस कार्यालय के नीचे मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
बूंदी शहर के आजाद पार्क के सामने स्थित कांग्रेस कार्यालय भवन के नीचे एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक बुजुर्ग कोटा का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने और परिजनों से संपर्क करने में जुटी है.
राजसमंद: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत 3.91 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत रेलमगरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.91 ग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर बरामद हुई है. इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है. आरोपियों से नेटवर्क के बाकी सदस्यों के बारे में पूछताछ जारी है.
धौलपुर: हादसों के खतरे के बीच दमोह झरना पर पर्यटकों की नो-एंट्री
सरमथुरा उपखंड स्थित प्रसिद्ध दमोह झरने पर लगातार हो रही बारिश और हादसों की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. जिला कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था और जान-माल की रक्षा के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है. आदेश के तहत झरने और उसके आसपास के 500 मीटर के दायरे में पर्यटकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह पाबंदी आगामी 30 सितंबर तक लागू रहेगी. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 19, 2026, 08:03 IST



