Rajasthan

जहां से रखी जाती थी दुश्मनों पर नजर! बयाना की लोधी मीनार आज भी बयां करती है अपने सुनहरे अतीत का रहस्य

Last Updated:April 21, 2026, 11:12 IST

Bayana Lodhi Minar Rajasthan: बयाना की ऐतिहासिक लोधी मीनार राजस्थान की समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो अपने गौरवशाली अतीत की कहानी आज भी जीवंत रखे हुए है. यह मीनार प्राचीन समय में शहर और किले की सुरक्षा के लिए एक मजबूत पहरेदार के रूप में कार्य करती थी. इसकी ऊंचाई और रणनीतिक स्थिति के कारण यहां से दूर-दूर तक नजर रखी जाती थी, जिससे दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होता था. लोधी काल की वास्तुकला का यह उत्कृष्ट नमूना आज भी अपनी मजबूती और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर: भरतपुर जिले के बयाना शहर में स्थित ऐतिहासिक लोधी मीनार आज भी अपने गौरवशाली अतीत की गवाही देती नजर आती है. उषा मंदिर के पास स्थित यह प्राचीन मीनार कभी शहर और किले की सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा हुआ करती थी उस समय इस मीनार का उपयोग निगरानी चौकी के रूप में किया जाता था जहां से सैनिक पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों पर पैनी नजर रखते थे बताया जाता है कि मीनार की ऊंचाई और इसकी रणनीतिक स्थिति इसे सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बनाती थी इस पर चढ़कर न सिर्फ शहर के भीतर की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी.

बल्कि किले की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाता था यह व्यवस्था उस दौर की सैन्य सतर्कता और मजबूत सुरक्षा तंत्र को दर्शाती है. जब दुश्मनों के हमलों से बचाव के लिए ऐसी संरचनाएं बेहद जरूरी हुआ करती थी लोधी मीनार की बनावट भी अपने आप में खास मानी जाती है. इसकी स्थापत्य शैली उस समय की वास्तुकला और कारीगरी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है. मजबूत पत्थरों से बनी यह मीनार वर्षों तक प्राकृतिक आपदाओं और समय की मार को सहते हुए आज भी खड़ी है.

मीनार धीरे-धीरे जर्जर होती जा रहीजो इसके निर्माण की मजबूती को दर्शाती है. हालांकि वर्तमान समय में यह ऐतिहासिक धरोहर उपेक्षा का शिकार होती नजर आ रही है. देखरेख के अभाव में मीनार धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही है.आसपास गंदगी और रखरखाव की कमी इसके अस्तित्व पर सवाल खड़े कर रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस धरोहर की मरम्मत और संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह अपनी पहचान खो सकती है.

इतिहास और महत्व को करीब से जान सकेंलोधी मीनार सिर्फ एक ऐतिहासिक इमारत नहीं बल्कि बयाना के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. यह मीनार आज भी लोगों को उस दौर की याद दिलाती है. जब सुरक्षा व्यवस्था के लिए ऐसी ऊंची और मजबूत संरचनाएं बनाई जाती थीं जरूरत इस बात की है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें और इस अमूल्य धरोहर के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाएं ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसके इतिहास और महत्व को करीब से जान सकें.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

April 21, 2026, 11:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj