40 डिग्री गर्मी में भी ठंडा पड़ा कूलर बाजार, जयपुर में बिक्री सिर्फ 5% तक सीमित, व्यापारी बोले- सीजन भी बेअसर

40 डिग्री गर्मी में भी ठंडा पड़ा कूलर बाजार, जयपुर में बिक्री 5% तक सीमित
Jaipur Cooler Market: राजस्थान में तेज गर्मी के बावजूद जयपुर के बाजारों में कूलरों की मांग उम्मीद से कम बनी हुई है. तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के बाद भी बिक्री में तेजी नहीं आई है, जिससे व्यापारी चिंतित हैं. कूलर विक्रेता इमामुद्दीन के अनुसार, इस बार मार्च के बजाय अप्रैल में गर्मी शुरू हुई, जिससे शुरुआती सीजन की बिक्री प्रभावित हुई है. पहले जहां रोजाना 10-15 कूलर बिकते थे, अब सिर्फ एक-दो ही बिक रहे हैं. आर्थिक तंगी भी कम मांग की बड़ी वजह मानी जा रही है, क्योंकि कूलरों की कीमत 5 हजार से 30 हजार रुपये तक है. हालांकि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. बाजार में अब प्लास्टिक कूलरों की मांग ज्यादा है, जबकि लोहे के कूलर ठंडी हवा के लिए अभी भी पसंद किए जाते हैं.




