Rajasthan
400 MT उत्पादन, टॉप-5 में शामिल, भरतपुर के किसानों की आय का बड़ा जरिया बना मधुमक्खी पालन

Honey Farming Boom: सरसों के शहद से चमका भरतपुर, किसानों की बढ़ी कमाई
Bharatpur Honey Production: भरतपुर में मधुमक्खी पालन किसानों के लिए आय का बड़ा साधन बन गया है. जिले में 4500 से 5000 लोगों को इससे रोजगार मिल रहा है. हर साल करीब 2400 मीट्रिक टन शहद उत्पादन के साथ भरतपुर देश के टॉप-5 जिलों में शामिल हो गया है. यहां का शहद सरसों के फूलों से तैयार होता है, जिससे इसकी गुणवत्ता और स्वाद बेहतर होता है. इसकी कीमत 350 रुपये प्रति किलो से शुरू होती है. भरतपुर का शहद अब बड़े शहरों के साथ विदेशों में भी निर्यात हो रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार मधुमक्खी पालन से किसानों की आय बढ़ने के साथ फसलों में परागण भी बेहतर होता है, जिससे उत्पादन बढ़ता है.




