Rajasthan

बांसवाड़ा में प्रार्थना सभा से भड़का विवाद, वीडियो बनाने पर मची अफरा-तफरी, हमले में कई घायल

Last Updated:May 02, 2026, 22:58 IST

Banswara News: बांसवाड़ा के कलिंजरा गांव में प्रार्थना सभा पर विवाद से दो पक्षों में झगड़ा हो गया. इस मामले में चार कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर बीएनएस में केस दर्ज कर लिया है. सवाल ये है कि आखिर बांसवाड़ा में यह घटना किस बात को लेकर हुई है. कैसे यह पूरा मामला एक बड़े विवाद में बदल गया. बांसवाड़ा में प्रार्थना सभा से भड़का विवाद, वीडियो बनाने पर मची अफरा-तफरी!Zoomबांसवाड़ा के प्रार्थना सभा में विवाद

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा जिले से आई यह खबर एक बार फिर बताती है कि छोटी सी सूचना कैसे बड़े विवाद में बदल जाती है. कुशलगढ़ थाना इलाके के कलिंजरा गांव में प्रार्थना सभा को लेकर शुरू हुई बात अचानक झगड़े में बदल गई. वहां मौजूद लोगों और हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया. हालात इतने बिगड़े कि चार कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है.

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव जैसा माहौल बन गया था. सूचना मिलते ही कुशलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है. बाकी लोगों की तलाश भी जारी है. घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं एक को हालत नाजुक होने पर दाहोद भेजा गया.

प्रार्थना सभा से शुरू हुआ विवाद, वीडियो बनाने को लेकर बढ़ा झगड़ाएफआईआर के मुताबिक, रवि भामोर नाम के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव के बांध के पास एक प्रार्थना सभा चल रही है, जहां गोवंश को नुकसान पहुंचाने और धर्म परिवर्तन करवाने की बात कही जा रही थी. इसी सूचना के आधार पर वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे.

मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच पहले बातचीत हुई, लेकिन माहौल जल्द ही गरम हो गया. आरोप है कि जब वीडियो बनाने की कोशिश की गई तो वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया. इसी बात को लेकर तकरार बढ़ी और देखते ही देखते झगड़ा शुरू हो गया. आरोप लगाया गया कि वहां मौजूद जोसफ समेत 15 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में तीन लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं.

पुलिस की कार्रवाई और जांच, कई बातें अभी साफ होना बाकीकुशलगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी और हालात को काबू में किया गया. उन्होंने यह भी साफ किया कि मौके पर गोवंश काटने के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं. फिलहाल चार लोगों को डिटेन किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. मामले की जांच खुद थानाधिकारी प्रवीण सिंह कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई साफ हो सके.

दरअसल, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जैसे आदिवासी इलाकों में लंबे समय से धर्म परिवर्तन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे हैं. हिंदू संगठनों का कहना है कि प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जबकि ईसाई संगठन इन आरोपों को लगातार खारिज करते रहे हैं. राजस्थान में धर्म परिवर्तन को लेकर सख्त कानून है. जबरन या लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर कड़ी सजा का प्रावधान है. यहां तक कि अगर कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म बदलना चाहता है, तब भी उसे 15 दिन पहले जिला कलेक्टर को सूचना देना जरूरी होता है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Banswara,Banswara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj