इंग्लैंड सीरीज से पहले भारतीय कोच ने किया साफ, भले ही वैभव सूर्यवंशी कितना भी तैयार हो, इंतजार करना होगा…

होमखेलक्रिकेट
इंग्लैंड सीरीज से पहले कोच बोले, वैभव कितना भी तैयार हो, इंतजार करना होगा…
Last Updated:June 29, 2026, 12:47 IST
आयरलैंड टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू ना होने के बाद अब फैंस को इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैदान पर भारत के लिए उतरने का इंतजार है. भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने इसको लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि भले ही वो कितने भी तैयार हों लेकिन इंतजार करना होगा.भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट बोले, वैभव कितना भी तैयार हो, इंतजार करना होगा…
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग, अंडर 19 क्रिकेट के बाद इंडिया ए के लिए धमाकेदार खेल दिखाने वाले वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड टी20 सीरीज में डेब्यू की उम्मीद सबको थी. ऐसा नहीं हो पाया जिसके बाद अब उनके ना खेलने को लेकर बवाल मचा हुआ है. पूर्व क्रिकेटर से लेकर दुनियाभर के फैंस इस खिलाड़ी को खेलते देखना चाहते हैं. भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू नहीं देने के फैसले का बचाव किया है.
आईपीएल और इंडिया A के लिए रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद टीम में बुलाए गए वैभव को पूरे दौरे में बेंच पर बैठना पड़ा. भारत को आयरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज हार झेलनी पड़ी. बेलफास्ट में खेले गए दोनों T20 मैचों में वैभव को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली. दूसरी ओर भारत की बल्लेबाजी दोनों मुकाबलों में लड़खड़ा गई. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम किसी भी मैच में दबदबा नहीं बना पाई. आयरलैंड ने भारत को क्लीन स्वीप कर दिया.
वैभव को डेब्यू क्यों नहीं मिला?
भारत ने फॉर्म में चल रहे इस बल्लेबाज को मौका नहीं दिया. इसको लेकर टीम मैनेजमेंट ने साफ कहा कि 15 साल के खिलाड़ी को डेब्यू देने की कोई जल्दबाजी नहीं है. सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रयान टेन डोशेट ने कहा कि संजू सैमसन को बाहर बैठाना आसान फैसला नहीं था. क्योंकि उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा, “वह (वैभव) इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए बिल्कुल तैयार है, इसमें कोई शक नहीं. यह कहना आसान नहीं है कि आप संजू सैमसन को बाहर कर दें. वह वही खिलाड़ी है जिसने तीन महीने पहले भारत को वर्ल्ड कप जिताने में बड़ा योगदान दिया. उसका आईपीएल भी काफी अच्छा रहा.”
कोच गौतम गंभीर के साथ टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर
सहायक कोच ने साफ किया कि नई शुरुआत कर रही इस टीम में मैनेजमेंट खिलाड़ियों को लंबा मौका देना चाहता है. “खिलाड़ियों को भरोसा देना और उन्हें सही मैसेज देना हमारे लिए जरूरी है. हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों को टीम में लंबी रन मिले. भले ही वैभव कितना भी तैयार हो और हम सब उसे खेलते देखने के लिए कितने भी उत्साहित हों, उसे भी बाकी खिलाड़ियों की तरह प्रोसेस से गुजरना होगा. इंतजार करना होगा, अपना समय आने देना होगा. उसकी काबिलियत या तैयारी पर कोई सवाल नहीं है.”
About the AuthorViplove Kumar
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



