Entertainment

MIB की रिलीज से पहले सामंथा ने किए तिरुपति के दर्शन, पति राज निदिमोरु ने भी की सक्सेस की प्रार्थना, फोटोज वायरल

Last Updated:June 19, 2026, 08:12 IST

सामंथा रूथ प्रभु की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ (MIB) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म की रिलीज से पहले सामंंथा ने पति राज निदिमोरु और डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी के साथ तिरुमला तिरुपति मंदिर में दर्शन किए. उनके फैन पेज से कई तस्वीरें शेयर की गई हैं, जो वायरल हो रही हैं.MIB की रिलीज से पहले सामंथा ने किए तिरुपति के दर्शन, पति ने भी की प्रार्थनाZoomसामंथा और राज निदिमोरु ने तिरुमाला में दर्शन किए. (फोटो साभारः एक्स @Samcults)

मुंबई. सामंथा रूथ प्रभु की मच अवेटेड फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. फिल्म के रिलीज से वह पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु के सआथ तिरुमला तिरुपति मंदिर में दर्शन किए. उनकी इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस दौरान सामंथा और राज ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए. राज ने सफेद लुंगी के साथ काली शर्ट पहनी हुई थी, जबकि सामंथा ने पीच कलर का आउटफिट पहना हुआ था. राज शांत और एकाग्र दिखे.

राज निदिमोरु और सामंथा रुथ प्रभु के साथ ‘मा इंटि बंगारम’ की डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने भी दर्शन किए. दर्शन के लिए नीले रंग की साड़ी में थीं. मंदिर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ‘मा इंटि बंगारम’ एक कॉमेडी एक्शन फिल्म है, जो आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. थिएट्रिकल और नॉन-थिएट्रिकल राइट्स की जबरदस्त डिमांड के चलते फिल्म ने अपनी लागत पहले ही निकाल ली है.

हाल ही में, सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी की झलक भी शेयर की. उन्होंने बताया कि वे एक-दूसरे के पर्सनल और प्रोफेशनल फैसलों में कितने जुड़े हुए हैं. एक बातचीत के दौरान सामंथा ने कहा कि वे राज की राय को बहुत इम्पोर्टेंस देती हैं और कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उनसे सलाह जरूर लेती हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj