Rajasthan

Best School Of Kota | Kota Best School Fee | कोटा के टॉप स्कूल

Last Updated:September 12, 2026, 21:17 IST

Tops School Of Kota : सेंट पॉल्स, सर पदमपत सिंघानिया, मॉडर्न स्कूल, मोदी पब्लिक स्कूल और बीपीएस स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं. ये सभी वे स्कूल हैं जो पिछले 30 वर्षों से विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य गढ़ रहे हैं. यहां आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा के जरिए बच्चों में रचनात्मकता, तार्किक सोच और आत्मविश्वास विकसित किया जाता है.

माला रोड, कोटा पर स्थित सेंट पॉल्स स्कूल एक प्रसिद्ध को-एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम इंस्टीट्यूशन है. इसकी स्थापना वर्ष 1964 में रेव. फादर बेनेडिक्ट फर्नांडिज़ और फादर अल्फ्रेड डी’सिल्वा द्वारा की गई थी. यह स्कूल सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से अफिलिएटेड है और रोमन कैथोलिक डायोसेसन एजुकेशन सोसाइटी, अजमेर द्वारा संचालित है.सेंट पॉल्स में प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्तर तक क्वालिटी एजुकेशन प्रदान की जाती है. यहाँ स्टूडेंट्स के होलिस्टिक डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

सर पदमपत सिंघानिया स्कूल कोटा पिछले 12 वर्षों से लगातार शहर के नंबर-1 स्कूल के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है. पिछले 30 वर्षों से विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य गढ़ रहा है. विद्यालय का ध्येय “Learning with Innovation” है, जिसके तहत आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा के जरिए बच्चों में रचनात्मकता, तार्किक सोच और आत्मविश्वास विकसित किया जाता है.

कोटा का मॉडर्न स्कूल (Modern School) पिछले 49 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण और मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है. यह एक प्रतिष्ठित को-एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल है, जो तलवंडी और नया नोहरा क्षेत्रों में स्थित है. वर्ष 1973 में स्थापित यह संस्थान छात्रों के अकादमिक एक्सीलेंस, स्पोर्ट्स और को-करिकुलर एक्टिविटीज़ के माध्यम से उनके ऑल-राउंड डेवलपमेंट पर ध्यान देता है. यहाँ कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई करवाई जाती है, और शिक्षण में इनोवेटिव टीचिंग मेथड्स तथा आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है.

Add as Preferred Source on Google

दादाबाड़ी एक्सटेंशन में स्थित मोदी पब्लिक स्कूल (Modi Public School) की स्थापना वर्ष 1990 में प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. आर. एन. मोदी द्वारा की गई थी. यह एक प्रतिष्ठित को-एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल है, जो सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से अफिलिएटेड है.विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्रदान करना है, जहाँ शिक्षण केवल अकादमिक तक सीमित नहीं, बल्कि क्रिटिकल थिंकिंग, कंपैशन, और क्रिएटिविटी के विकास पर भी केंद्रित है.

कोटा शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल बीपीएस स्कूल अपनी उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और आधुनिक सोच के लिए विशेष पहचान रखता है. स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है.विद्यालय में ऐसा सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जहां प्रत्येक छात्र अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखार सके. स्कूल प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा जीवनभर चलने वाली प्रक्रिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 12, 2026, 21:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj