Rajasthan

bhilwara news I rajasthan news I मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026

Last Updated:June 16, 2026, 22:19 IST

Bhilwara News: राज्य सरकार की मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना-2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को स्कूटी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा, रोजगार और दैनिक आवागमन की राह आसान हो सके. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई तक एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.भीलवाड़ा सहित प्रदेश के दिव्यांगजनों के लिए खुशखबरी,स्कूटी योजना के आवेदन शुरूZoom

भीलवाड़ा. शहर सहित जिले भर के रहने वाले दिव्यांगजनों के लिए काम की खबर सामने आई हैं. इसके तहत दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवाजाही को आसान बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बजट वर्ष 2026-27 के तहत संचालित इस योजना में पात्र दिव्यांगजन को स्कूटी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे वे शिक्षा, रोजगार और दैनिक कार्यों के लिए अधिक सुविधाजनक तरीके से आवागमन कर सकें.  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ने बताया कि योजना के लिए इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, इसके लिए आवेदकों को राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर “SJMS DSAP” आइकन के माध्यम से आवेदन पत्र भरना होगा.  राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को स्वतंत्र रूप से आवागमन करने की सुविधा प्रदान करना है. कई दिव्यांगजन शिक्षा, नौकरी, प्रशिक्षण या अन्य आवश्यक कार्यों के लिए परिवहन की समस्या का सामना करते हैं. ऐसे में स्कूटी मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी और वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj