कृषि विज्ञान पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन! SOG ने पूर्व RPSC चेयरमैन से पूछे तीखे सवाल

Last Updated:May 12, 2026, 18:31 IST
Rajasthan Paper Leak Case: जयपुर में कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा 2022 पेपर लीक केस में SOG ने आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन डॉ. शिव सिंह राठौड़ से पूछताछ तेज की, नेटवर्क की जांच जारी है. जानकारी के मुताबिक SOG ने आरपीएससी के पूर्व सदस्य और पूर्व एक्टिंग चेयरमैन रहे डॉ. शिव सिंह राठौड़ को नोटिस जारी किया था. नोटिस मिलने के बाद वह आज जयपुर स्थित SOG मुख्यालय पहुंचे. 
आरपीएससी पेपर लीक मामल में एसओजी ने पूर्व चेयरमेन से पूछताछ तेज की
जयपुर. जयपुर में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों की जांच अब और गहरी होती दिख रही है. राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी से जुड़े स्कूल व्याख्याता कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने अब पूर्व चेयरमैन डॉ. शिव सिंह राठौड़ से भी पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर भर्ती परीक्षाओं की ट्रांसपिरेंसी चर्चा में आ गई है.
जानकारी के मुताबिक SOG ने आरपीएससी के पूर्व सदस्य और पूर्व एक्टिंग चेयरमैन रहे डॉ. शिव सिंह राठौड़ को नोटिस जारी किया था. नोटिस मिलने के बाद वह आज जयपुर स्थित SOG मुख्यालय पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की गई. हालांकि पूछताछ में क्या सवाल किए गए और क्या जवाब मिले, इसको लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
गिरफ्तार आरोपियों से मिले थे अहम सुरागसूत्रों के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार किए गए अनिल उर्फ शेर सिंह और बाबूलाल कटारा से जब एक साथ पूछताछ की गई, तब SOG को कुछ अहम क्लू मिले थे. इन्हीं सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और फिर डॉ. शिव सिंह राठौड़ को नोटिस भेजा गया. बताया जा रहा है कि शुरुआत में जांच फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट तक सीमित मानी जा रही थी, लेकिन अब मामला पेपर लीक तक पहुंच चुका है. यही वजह है कि जांच एजेंसी अब हर उस कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है, जहां से पेपर लीक नेटवर्क के बारे में जानकारी मिल सके.
SOG की टीम यह समझने की कोशिश कर रही है कि भर्ती परीक्षा से जुड़े दस्तावेज, प्रक्रिया और पेपर किन स्तरों तक प्रभावित हुए. इसी वजह से अब पुराने अधिकारियों और संबंधित लोगों से भी पूछताछ का दायरा बढ़ाया जा रहा है.
भर्ती परीक्षाओं पर फिर उठे सवालराजस्थान में पिछले कुछ सालों में भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद सामने आते रहे हैं. पेपर लीक, डमी कैंडिडेट, फर्जी दस्तावेज और सॉल्वर गैंग जैसे मामलों ने लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर सवाल खड़े किए हैं. अब कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा-2022 का मामला भी उसी कड़ी में देखा जा रहा है. SOG की कार्रवाई के बाद अभ्यर्थियों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है. कई छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो.
फिलहाल SOG की जांच जारी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



