कोटा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ का बड़ा एक्शन, 9.5 लीटर अवैध शराब के साथ कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

Last Updated:August 06, 2026, 09:26 IST
Kota Railway Station Illegal Liquor: कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में साढ़े नौ लीटर अवैध शराब बरामद की गई. पटना निवासी कोच अटेंडेंट जीतू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उसके बैग से वोदका के 53 क्वार्टर जब्त किए गए, जिसकी कीमत करीब 4000 रुपये है. आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
ख़बरें फटाफट
Kota Railway Station Illegal Liquor: कोटा में 9.5 लीटर अवैध शराब संग कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
कोटा: कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चलाए गए एक विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान के तहत अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म संख्या-4 से साढ़े नौ लीटर अवैध वोदका शराब बरामद की है. इस मामले में एक कोच अटेंडेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जीआरपी और आरपीएफ की टीम प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर रूटीन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक कोच अटेंडेंट को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा. पुलिस को देखकर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद टीम ने उसे रोककर पूछताछ की. आरोपी की पहचान 36 वर्षीय जीतू कुमार के रूप में हुई है, जो पटना (बिहार) का रहने वाला है.
ट्रैवल बैग से मिली 53 बोतल वोदकासंदेह होने पर जब सुरक्षा बलों ने आरोपी के बैग की तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई. बैग में से विंटेज जामुन वोदका के 29 क्वार्टर (प्रत्येक 180 मिली) और मूनवॉक जामुन वोदका के 24 क्वार्टर (प्रत्येक 180 मिली) निकाले गए. इस तरह कुल 53 क्वार्टर यानी लगभग 9.54 लीटर अवैध शराब जब्त की गई. जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4,000 रुपये बताई जा रही है.
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्जअवैध शराब और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी कोटा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Kota,Kota,Rajasthan
First Published :
August 06, 2026, 09:26 IST



