दौसा गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, महिला का बनाया था फर्जी आधार, 4 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:July 12, 2026, 10:22 IST
Dausa Gangrape Case: राजस्थान के दौसा जिले में गैंगरेप के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. आरोप है कि मुख्य आरोपी वकील खान ने अपने दो साथियों राहिल खान और नवाब खान के साथ मिलकर 28 वर्षीय महिला से गैंगरेप किया. जांच में सामने आया कि पीड़िता की पहचान बदलने के लिए उसका फर्जी आधार कार्ड भी तैयार कराया गया, जिसमें महिला की तस्वीर के साथ मुस्लिम नाम और गलत आधार नंबर दर्ज था. पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले नदीम अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.
ख़बरें फटाफट
दौसा जिले में गैंगरेप के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है
दौसा. राजस्थान के दौसा जिले से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने गैंगरेप के साथ-साथ पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले का भी खुलासा किया है. आरोप है कि 28 वर्षीय हिंदू महिला का फोटो लगाकर उसका मुस्लिम नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया. पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप के तीन आरोपियों के साथ फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.
मुख्य आरोपी वकील खान ने अपने दो परिचितों राहिल खान और नवाब खान के साथ मिलकर 28 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया था. मामले की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने पीड़िता की पहचान बदलने की कोशिश करते हुए उसका फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया. इस आधार कार्ड में महिला की तस्वीर तो असली थी, लेकिन उसका नाम मुस्लिम महिला के नाम से दर्ज किया गया था. इतना ही नहीं, आधार कार्ड पर अंकित आधार नंबर भी गलत पाया गया.
फर्जी आधार कार्ड तैयार करने की पुष्टि होने पर नदीम अंसारी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में फर्जी आधार कार्ड तैयार करने की पुष्टि होने पर इस साजिश में शामिल नदीम अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़िता की पहचान बदलने का प्रयास किया था. गैंगरेप मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी वकील खान को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस उससे पूरे मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है.
दो आरेापी को अदालत में किया गया पेश
गैंगरेप के अन्य दो आरोपी राहिल खान और नवाब खान को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोपी नदीम अंसारी को भी न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी आधार कार्ड किस उद्देश्य से बनाया गया था और इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल था या नहीं. जांच पूरी होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dausa,Rajasthan



