Rajasthan

री-नीट परीक्षा से पहले बड़ा बवाल! पेपर बेचने की कोशिश का आरोप, ऑडियो रिकॉर्डिंग पहुंची पुलिस के पास, मचा हड़कंप

Last Updated:June 21, 2026, 15:23 IST

NEET Re Exam 2026: अजमेर में री-नीट परीक्षा 2026 से ठीक पहले कथित पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. शिकायत के अनुसार, रविवार को परीक्षा में शामिल होने वाले एक छात्र को 20 जून को अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके पास NEET का असली प्रश्नपत्र है और वह परीक्षा से पहले उपलब्ध करा सकता है. छात्र द्वारा सबूत मांगने पर आरोपी ने वीडियो कॉल कर कथित प्रश्नपत्र दिखाया और उसे लीक करने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएवी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और एबीवीपी सदस्य कृष्ण सिंह ठाकुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. ठाकुर का आरोप है कि आरोपी ने उनसे भी संपर्क कर प्रश्नपत्र बेचने का प्रस्ताव दिया और भुगतान के लिए UPI नंबर साझा किया. पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी गई है.

ख़बरें फटाफट

री-नीट परीक्षा से पहले बड़ा बवाल! वीडियो कॉल पर दिखाया गया कथित प्रश्नपत्रZoomनीट की दोबारा परीक्षा (Re-NEET) से ठीक एक दिन पहले, एक अज्ञात शख्स ने एक परीक्षार्थी को वीडियो कॉल पर कथित प्रश्नपत्र दिखाया

अजमेर: नीट एग्जाम दोबारा होने जा रहा है, लेकिन फिर भी इससे जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे. ताजा मामला राजस्थान के अजमेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अजमेर पुलिस को जानकारी मिली है कि रविवार को आयोजित होने वाली नीट की दोबारा परीक्षा (Re-NEET) से ठीक एक दिन पहले, एक अज्ञात शख्स ने एक परीक्षार्थी को वीडियो कॉल पर कथित प्रश्नपत्र दिखाया. साथ ही और उसे लीक करने के एवज में ₹30,000 की मांग की. इस घटना के बाद अजमेर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. साथ ही तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएवी (DAV) कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य कृष्ण सिंह ठाकुर ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, डीएवी कॉलेज के प्रथम वर्ष के एक छात्र को, जो रविवार को नीट की दोबारा परीक्षा में बैठने वाला था, 20 जून को एक अज्ञात नंबर से फोन आया.

वीडियो कॉल की और स्क्रीन पर एक प्रश्नपत्रफोन करने वाले शख्स ने दावा किया कि उसके पास नीट परीक्षा का असली प्रश्नपत्र है और वह परीक्षा शुरू होने से पहले इसे उपलब्ध करा सकता है. जब छात्र ने इस बात का सबूत मांगा, तो आरोपी ने बकायदा वीडियो कॉल की और स्क्रीन पर एक प्रश्नपत्र लहराते हुए उसे दिखाया.

सूझबूझ दिखाते हुए इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लियाशिकायतकर्ता कृष्ण सिंह ठाकुर ने बताया कि इसके बाद उसी अज्ञात नंबर से उनके पास भी एक कॉल आया. कॉलर ने उन्हें भी वही प्रश्नपत्र ₹30,000 में बेचने का सौदा पेश किया और रकम ट्रांसफर करने के लिए एक ऑनलाइन पेमेंट नंबर (UPI) भी साझा किया. ठाकुर ने सूझबूझ दिखाते हुए इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर वह ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj