Rajasthan

जोधपुर में मिलावटखोरों पर सबसे बड़ा प्रहार! 1400 ठिकानों पर छापे, 15 हजार किलो नकली घी जब्त

Last Updated:July 09, 2026, 12:49 IST

Food adulteration cases and raids in Jodhpur: जोधपुर में ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में एक साल में 1400 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर 1500 सैंपल लिए गए, जिनमें से 260 नमूने स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मिले. कार्रवाई के दौरान 15 हजार किलो मिलावटी घी और 4 हजार किलो नकली मसाले जब्त किए गए हैं. विभाग ने दोषियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर कड़े कदम उठाए हैं.

ख़बरें फटाफट

Jodhpur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में संचालित ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जोधपुर स्वास्थ्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ विभाग ने बीते एक वर्ष में चौतरफा कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबार करने वालों की कमर तोड़ दी है. इस बड़े अभियान के बाद से मिलावट का धंधा करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने एक वर्ष के दौरान जिले के 1400 से अधिक संदिग्ध प्रतिष्ठानों, निर्माण इकाइयों और थोक गोदामों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस व्यापक कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए करीब 1500 संदिग्ध नमूने एकत्र किए गए. विभाग की इस आक्रामक शैली और लगातार हुई सैंपलिंग के कारण बाजार में मिलावटी सामान खपाने वाले पूरी तरह बैकफुट पर आ गए हैं.

260 नमूने मिले अनसेफ, दोषियों पर अदालती शिकंजाप्रयोगशाला (लैब) से आई जांच रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के दावों को सही साबित किया है. जांचे गए कुल नमूनों में से 260 सैंपल मानव स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से असुरक्षित और खतरनाक पाए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने बिना किसी ढिलाई के सभी दोषियों के खिलाफ संबंधित न्यायालयों में चालान पेश कर दिए हैं. अधिकारियों का साफ कहना है कि मिलावटखोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

15 हजार किलो मिलावटी घी और नकली मसाले जब्तइस महाभियान के दौरान केवल सैंपलिंग ही नहीं की गई, बल्कि भारी मात्रा में अखाद्य सामग्री को जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई भी की गई. विभाग ने विभिन्न गोदामों से लगभग 15 हजार किलोग्राम मिलावटी घी, 4 हजार किलोग्राम कृत्रिम व हानिकारक मसाले और करीब 1500 लीटर संदिग्ध खाद्य तेल को बाजार में सप्लाई होने से पहले ही जब्त कर लिया. यदि यह सामग्री आम जनता तक पहुंच जाती, तो हजारों लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते थे.

जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जारी रहेगा एक्शनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल कानूनी कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि बाजार में शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. न्यायालय के माध्यम से कई मिलावटखोरों पर भारी आर्थिक दंड भी लगाया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों में त्योहारों और सामान्य दिनों के भीतर भी यह कार्रवाई इसी तरह निरंतर और बेहद सख्त रूप में जारी रहेगी.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj