World

दुनिया के आखिरी बचे महाद्वीप तक भी पहुंच गया बर्ड फ्लू! किस बात से डर रहे अधिकारी

होमदुनियाअन्य देश

दुनिया के आखिरी बचे महाद्वीप तक भी पहुंच गया बर्ड फ्लू! किस बात से डरे अधिकारी

Last Updated:June 20, 2026, 18:32 IST

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण-पश्चिम के एक सुदूर इलाके में H5N1 बर्ड फ्लू का अपना पहला संदिग्ध मामला दर्ज किया है.अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के केप ले ग्रैंड नेशनल पार्क में पाए गए ब्राउन स्कुआ नाम के एक प्रवासी समुद्री पक्षी में मिला है.दुनिया के आखिरी बचे महाद्वीप तक भी पहुंच गया बर्ड फ्लू! किस बात से डरे अधिकारीZoomबर्ड फ्लू (फाइल फोटो , Getty Image)

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार H5N1 बर्ड फ्लू का एक संदिग्ध मामला सामने आया है. जिससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के केप ले ग्रैंड नेशनल पार्क में प्रवासी समुद्री पक्षी में बर्ड फ्लू संक्रमण मिलने की पुष्टि हुई है, जो कि ब्राउन स्कुआ प्रजाति का है. अब यह पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है कि यह खतरनाक H5N1 स्ट्रेन है या नहीं.

क्यों गंभीरता से ले रही है सरकार

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की कृषि मंत्री जैकी जार्विस ने कहा कि सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है. अगर जांच में H5N1 स्ट्रेन की पुष्टि होती है, तो राष्ट्रीय स्तर पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. H5N1 बर्ड फ्लू दुनिया के कई देशों में जंगली पक्षियों और कुछ जानवरों में फैल चुका है. इस वायरस ने पोल्ट्री फार्म, डेयरी फार्म और कुछ खेती से जुड़े लोगों को भी प्रभावित किया है.

सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही नहीं था बर्ड-फ्लू

अब तक ऑस्ट्रेलिया ही एकमात्र महाद्वीप था, जहां इस खतरनाक वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया था. इस खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया पहले से ही तैयारी कर रहा था. सरकार ने फार्मों में जैव-सुरक्षा बढ़ाई, पक्षियों की निगरानी शुरू की और एमरजेंसी प्लान तैयार किये थे.

जल्द रिपोर्ट में होगा साफ

पर्यावरण मंत्री मरे वाट ने कहा कि यदि H5N1 की पुष्टि होती है, तो यह चिंता का विषय होगा. लेकिन देश पिछले कई सालों से ऐसे हालातों से निपटने की तैयारी कर रहा है. अधिकारियों को उम्मीद है कि शनिवार तक जांच रिपोर्ट आएगी. यह साफ हो जाएगा कि मृत ब्राउन स्कुआ H5N1 वायरस से संक्रमित था या नहीं. इसी इलाके में एक और बीमार जायंट पेट्रेल समुद्री पक्षी भी मिला है. उसकी भी बर्ड फ्लू के लिए जांच की जा रही है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj