Rajasthan News: IAS सुधांश पंत जाएंगे दिल्ली, अब राजस्थान में नए मुख्य सचिव की होगी तलाश

Last Updated:November 11, 2025, 10:48 IST
Jaipur News: राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत को केंद्र सरकार की मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति (ACC) ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया है. वे 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे आाईएएस अमित यादव का स्थान लेंगे. 1 दिसंबर से नई जिम्मेदारी संभालने वाले 1991 बैच के आईएएस अधिकारी पंत वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सचिव हैं. पंत के दिल्ली जाने के बाद प्रदेश में नए मुख्य सचिव की खोज तेज हो गई है. यह बदलाव राज्य प्रशासन के लिए अहम माना जा रहा है.
ख़बरें फटाफट
केंद्र में सामाजिक न्याय मंत्रालय में सचिव बनेंगे राजस्थान के मुख्य सचिव आईएएस सुधांशु पंत
जयपुर. राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत अब नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं. केंद्र सरकार की मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति (ACC) ने उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया है. वे 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे आईएएस अमित यादव का स्थान लेंगे. आदेश के अनुसार, सुधांश पंत 1 दिसंबर से नई जिम्मेदारी संभालेंगे. पंत वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सचिव हैं और उनके दिल्ली जाने के बाद प्रदेश सरकार को नया मुख्य सचिव नियुक्त करना होगा. केंद्र की यह नियुक्ति वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर की गई है. इस बदलाव से राजस्थान में नए मुख्य सचिव की तलाश तेज हो गई है, क्योंकि पंत का जाना राज्य प्रशासन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
सुधांशु पंत, जो 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और जनवरी 2024 में राजस्थान के मुख्य सचिव के रूप में कमान संभाली थी. केंद्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव रहते हुए उन्हें राज्य लौटाया गया था, जहां उन्होंने ऊषा शर्मा की रिटायरमेंट के बाद बागडोर थामी. अब सामाजिक न्याय मंत्रालय में उनकी नियुक्ति से राज्य सरकार को जल्द ही सीनियर अधिकारियों में से किसी को यह अहम पद सौंपना होगा. पंत ने मुख्य सचिव के तौर पर वित्तीय प्रबंधन और नीतिगत सुधारों पर जोर दिया था, जिसका असर राज्य की आर्थिक स्थिरता पर साफ दिखा.
राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांशु पंत सामाजिक न्याय मंत्रालय में सचिव बने
कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं सुधांशु पंत
उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी सुधांशु पंत ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया है. राजस्थान कैडर में आने के बाद उन्होंने जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा जैसे चार जिलों में कलेक्टर के रूप में उत्कृष्ट काम किया. जयपुर में जेडीए कमिश्नर रहते हुए उन्होंने शहरी विकास को नई दिशा दी. इसके अलावा, कृषि विभाग के कमिश्नर, जलदाय विभाग के एसीएस, वन एवं पर्यावरण के प्रिंसिपल सचिव और राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन जैसे कई महत्वपूर्ण पद संभाले.
वित्त के क्षेत्र में राजस्थान को दिलवा चुके हैं अवार्ड
केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव के रूप में उन्होंने नेशनल मेडिकल कमीशन बिल जैसे बड़े सुधारों को आकार दिया. वित्त के क्षेत्र में राजस्थान सरकार से 2000 से 2004 तक लगातार अवॉर्ड हासिल कर चुके पंत को वित्तीय विशेषज्ञ माना जाता है. राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें केंद्र से रिलीज कर मुख्य सचिव बनाया गया था, जहां उन्होंने छह जूनियर अधिकारियों को ओवरटेक करते हुए पदभार ग्रहण किया. मुख्य सचिव के साथ-साथ वे राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड के चेयरमैन भी रहे. राजस्थान में अभी छह आईएएस अधिकारी पंत से सीनियर हैं, जिनमें से तीन केंद्र में डेपुटेशन पर हैं. सरकार वित्तीय व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए पंत जैसे एक्सपर्ट की तलाश कर रही थी, लेकिन अब केंद्र का फैसला राज्य की योजनाओं पर असर डाल सकता है.
deep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 11, 2025, 10:46 IST
homerajasthan
IAS सुधांश पंत जाएंगे दिल्ली, राजस्थान में नए मुख्य सचिव की होगी तलाश शुरू



