Business

Business Idea: Learn how to open a petrol pump and how to earn a lifetime income with an investment of Rs 2 crore. – Bihar News

Last Updated:January 15, 2026, 15:33 IST

Petrol Pump Business: पेट्रोल पंप खोलना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन इसकी असली प्रक्रिया बेहद कम लोगों को पता होती है. कब और कैसे निकलता है विज्ञापन, इंटरव्यू में क्या पूछा जाता है और 2 करोड़ लगाने के बाद कितनी कमाई होती है- बेगूसराय के पोरस कुमार सिंह ने दी पूरी जानकारी

बेगूसराय: अगर आप ऐसा बिजनेस तलाश रहे हैं जो मंदी में भी चले, रोज कैश फ्लो दे और सालों तक कमाई कराए, तो पेट्रोल पंप एक गोल्डन ऑप्शन माना जाता है. लेकिन यह बिजनेस हर किसी को नहीं मिलता. देश की बड़ी तेल कंपनियां सीमित संख्या में ही पेट्रोल पंप का लाइसेंस देती हैं और इसकी प्रक्रिया काफी सख्त होती है. कई लोगों को पेट्रोल पंप का लाइसेंस देने और पेट्रोल पंप खोलने का बिजनेस आइडिया बताने के नाम ठगा भी जाता है. लेकिन लोकल 18 पर सफल पेट्रोल पंप मालिक बिहार के बेगूसराय निवासी पोरस कुमार सिंह, जिनके पास कई पेट्रोल पंप हैं, इन्होंने पूरी जानकारी साझा की है..

पोरस कुमार सिंह बताते हैं कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां समय-समय पर अलग-अलग इलाकों के लिए पेट्रोल पंप खोलने का विज्ञापन निकालती हैं. यह विज्ञापन अखबारों, कंपनियों की वेबसाइट और सरकारी पोर्टल पर जारी होता है. अगर आपके इलाके में विज्ञापन निकलता है और आप उस स्थान के लिए योग्य हैं, तो आपको उस विज्ञापन के अनुसार आवेदन करना होता है. इसमें जमीन की जानकारी, निवेश क्षमता और आपकी व्यक्तिगत डिटेल मांगी जाती है.

इंटरव्यू और चयन प्रक्रियाआवेदन स्वीकार होने के बाद तेल कंपनी की ओर से इंटरव्यू लिया जाता है. इसमें आपकी फाइनेंशियल स्थिति, बिजनेस समझ, जमीन की वैधता और मैनेजमेंट स्किल को परखा जाता है. इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद योग्य पाए जाने पर आपको पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति दी जाती है.

कितना खर्च आता है पेट्रोल पंप खोलने में?पोरस कुमार सिंह के अनुसार, आज के समय में एक पेट्रोल पंप खोलने में करीब 2 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का निवेश लगता है. इसमें जमीन, टैंक, मशीन, शेड, ऑफिस, लाइसेंस और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होता है.अगर जमीन पहले से है तो लागत कुछ कम हो सकती है, लेकिन हाईवे या व्यस्त इलाके में जमीन लेने पर निवेश और बढ़ जाता है.

क्यों माना जाता है पेट्रोल पंप सेफ बिजनेस?क्योंकि गाड़ियां रुकती नहीं हैं, सफर चलता रहता है और ईंधन की मांग कभी खत्म नहीं होती. इसी वजह से पेट्रोल पंप ऐसा बिजनेस है जो हर मौसम में कमाई देता है. अगर आपके पास सही जमीन, निवेश और धैर्य है, तो पेट्रोल पंप आपकी जिंदगी का सबसे मजबूत बिजनेस साबित हो सकता है.

About the AuthorMohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Begusarai,Bihar

First Published :

January 15, 2026, 15:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj