Entertainment

छप गए थे कार्ड, मगर नहीं हो पाई शादी, 14 साल चला दूसरा रिश्ता, 65 की उम्र में हीरोइन तन्हा गुजार रही जिंदगी

Last Updated:November 30, 2025, 14:50 IST

80 और 90 के दशक में युवाओं के दिलों पर राज करने वाली संगीता बिजलानी का करियर जितना चमकदार रहा, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही. खासकर उनके रिश्तों ने हमेशा मीडिया का ध्यान खींचा, चाहे वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनकी हाई-प्रोफाइल लव स्टोरी हो, जो शादी के मुकाम तक पहुंचकर भी अधूरी रह गई, या फिर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ उनकी चर्चित शादी. हीरो ही नहीं, क्रिकेटर भी हुआ फिदा, मगर नहीं मिला साथ निभाने वाला पार्टनरसंगीता बिजलानी को नहीं मिला साथ निभाने वाला पार्टनर.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मॉडल संगीता बिजलानी सिर्फ अपनी खूबसूरती, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए ही नहीं जानी जातीं, बल्कि अपने रिश्तों को लेकर भी हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं. 1980 और 90 के दशक में इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस हस्तियों में शुमार संगीता की निजी जिंदगी ने कई उतार-चढ़ाव देखे, जिन्होंने उन्हें और भी मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया.

संगीता बिजलानी का सबसे चर्चित रिश्ता सुपरस्टार सलमान खान के साथ रहा. दोनों की मुलाकात 80 के दशक के अंत में हुई थी और देखते ही देखते दोनों इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में शामिल हो गए. उनका रिश्ता इतना गंभीर हो गया था कि दोनों की शादी तक की तैयारियां शुरू हो गई थीं. उनकी शादी के कार्ड तक छप गए थे, लेकिन किसी वजह से यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया.

सलमान खान के साथ पक्की हो गई थी शादी.

क्रिकेटर के प्यार में पड़ गई थी संगीता बिजलानी

सलमान खान और संगीता बिजलानी आज भी एक-दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं. सलमान ने अपने एक टीवी इंटरव्यू में यह स्वीकार किया था कि शादी की सारी तैयारियां हो गई थीं, लेकिन होने से रह गई. इस ईमानदारी और दोस्ती ने दोनों के रिश्ते को एक परिपक्व मोड़ दिया. सलमान से रिश्ता टूटने के बाद संगीता की जिंदगी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की एंट्री हुई.

संगीता बिजलानी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन से लिया तलाक.

साल 1996 में दोनों ने रचा ली थी शादी

दोनों ने साल 1996 में शादी कर ली थी. अजहरुद्दीन ने संगीता के लिए अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था. शादी के शुरुआती साल काफी शांतिपूर्ण रहे और संगीता ने फिल्मों से दूरी बनाकर अपनी शादी और परिवार पर ध्यान दिया. हालांकि, समय के साथ यह रिश्ता भी दरकने लगा. अजहर-संगीता के बीच 14 साल का रिश्ता 2010 में तलाक के साथ खत्म हो गया.

65 की उम्र में सिंगल हैं संगीता बिजलानी

तलाक के बाद संगीता बिजलानी ने खुद पर ध्यान दिया- योगा, फिटनेस, अध्यात्म और ट्रैवलिंग उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गए. कई बार मीडिया में उनके नए रिश्तों की अफवाहें उड़ाई गईं, लेकिन उन्होंने हमेशा कहा कि वह सिंगल हैं और बहुत खुश हैं. संगीता आज भी सलमान खान के परिवार के बेहद करीब हैं. उन्हें अक्सर पब्लिक इवेंट्स और खान परिवार के समारोहों में नजर आती रहती हैं.

About the AuthorKamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

November 30, 2025, 14:50 IST

homeentertainment

हीरो ही नहीं, क्रिकेटर भी हुआ फिदा, मगर नहीं मिला साथ निभाने वाला पार्टनर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj