Entertainment

‘लापता लेडीज’ फेम सतेंद्र सोनी से मारपीट का मामला, निर्माता दंपति पर FIR दर्ज, सपोर्ट में उतरा सिने वर्कर्स एसोसिएशन

Last Updated:August 22, 2026, 06:31 IST

‘लापता लेडीज’ फेम एक्टर सतेंद्र सोनी के साथ फिल्म सेट पर बर्बरता का मामला सामने आया है. जून महीने में मध्य प्रदेश में शूटिंग के दौरान बकाया पैसे मांगने पर निर्माता-निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने न सिर्फ भुगतान से इनकार किया, बल्कि एक्टर से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. इस गंभीर घटना के बाद मुंबई के ओशिवारा थाने में आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस मामले में सतेंद्र सोनी का पूर्ण समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

'लापता लेडीज' फेम सतेंद्र सोनी से मारपीट का मामला, निर्माता दंपति पर FIR दर्जZoomसतेंद्र सोनी ने निर्माता दंपति पर मारपीट करने और धमकी देने का लगाया आरोप.

नई दिल्ली. फिल्म ‘लापता लेडीज’ के एक्टर सतेंद्र सोनी ने निर्माता-निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रगति चौहान के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है. एक्टर का आरोप है कि फिल्म ‘पेड पालकी’ की शूटिंग के दौरान न सिर्फ उनके बकाया पैसों का भुगतान करने से इनकार किया गया, बल्कि उनके साथ मारपीट की गई, उन्हें डराया-धमकाया गया और गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखा गया. यह पूरा मामला जून महीने का है. सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर रोते हुए अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इस घटना की जानकारी दी थी.

इस पूरे घटनाक्रम पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है और पीड़ित एक्टर का खुलकर समर्थन किया है. एसोसिएशन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. एसोसिएशन ने बयान में कहा, ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ‘लापता लेडीज’ और फेम एक्टर सत्येंद्र सोनी के साथ-साथ ‘ओह माई डॉग’ फेम एक्टर श्रीधर दुबे को हर संभव मदद और समर्थन देने की घोषणा करता है. मध्य प्रदेश के मैहर में फिल्म ‘पेड पालकी’ की शूटिंग के दौरान कलाकारों के साथ मारपीट हुई, उन्हें जबरन बंधक बनाया गया, जान से मारने की धमकियां दी गईं और उनकी मेहनत की कमाई रोकी गई- यह बेहद गंभीर अपराध है और एसोसिएशन इस मामले में पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है.’

PRESS RELEASE

AICWA FULLY SUPPORTED ACTOR SATENDRA SONI IN FIR REGISTRATION AGAINST DIRECTOR/PRODUCER PUSHPENDRA SINGH & PRAGATI CHAUHAN

AICWA President Suresh Shyamlal Gupta Stood With Satendra Soni & Shreedhar Dubey From Day One Until FIR Registration

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj