Sports

पहले रन पर सेलिब्रेशन और शतक पर शांत… मैच के बाद विराट कोहली ने खोला राज, बताया क्यों नहीं मनाया जश्न

होमखेलक्रिकेट

पहले रन पर सेलिब्रेशन और शतक पर शांत… मैच के बाद विराट कोहली ने खोला राज

Last Updated:May 14, 2026, 08:25 IST

IPL 2026 Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मैच में विराट कोहली ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली. इससे पहले विराट लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए थे. ऐसे में विराट ने मैच में जैसे ही अपना पहला रन पूरा किया उन्होंने उसका जश्न मनाया, लेकिन शतक पूरा होने के समय वह शांत थे.पहले रन पर सेलिब्रेशन और शतक पर शांत... मैच के बाद विराट कोहली ने खोला राजZoomविराट कोहली ने पहले रन पर बनाया जश्न

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक या फिर अर्धशतक खास होता है. बल्लेबाज अपने-अपने अंदाज में इसका जश्न भी मनाते हैं, लेकिन क्या हो जब कोई बल्लेबाज अपने पहले रन का जश्न मनाए. ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 के 57वें मैच में आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ किया. बारिश से प्रभावित रायपुर में खेले गए मैच में विराट कोहली ने जैसे पहला रन लिया उन्होंने इसे सेलिब्रेट किया. विराट के सेलिब्रेशन पर स्टेडियम में मैच देख रहे फैंस भी हंसने लगे.

दरअसल, केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली बैक टू बैक दो मैचों में शून्य पर आउट हुए थे. ऐसे में विराट ने केकेआर के खिलाफ जैसे ही अपना खाता खोला उन्होंने अपने पहले रन को सेलिब्रेट किया, लेकिन जब उन्होंने शतक पूरा किया तो वह शांत रहे क्योंकि वह टीम को जीत दिलाने पर फोकस करना चाहते थे. इसके बाद विराट ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा कर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई. विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ मैच में 60 गेंद में 105 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके 3 छक्के भी शामिल थे.

Celebrate every run like Virat Kohli 😅

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj