Rajasthan

‘अनुशासन’ के नाम पर छात्रा से बदसलूकी? प्राचार्य पर गंभीर आरोप, झुंझुनूं के गर्ल्स कॉलेज में भड़का विवाद

Last Updated:August 20, 2026, 13:57 IST

Jhunjhunu Netram Girls College Protest: झुंझुनूं के नेतराम गर्ल्स कॉलेज में प्राचार्य पर एक छात्रा के बाल खींचने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा है. इसके विरोध में एसएफआई (SFI) के नेतृत्व में छात्राओं ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की. SFI जिला सचिव प्रिया मिठारवाल ने कहा कि अनुशासन के नाम पर शारीरिक व मानसिक दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा. कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

ख़बरें फटाफट

झुंझुनूं में प्राचार्य पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप, SFI का प्रदर्शनZoomक्लास में टेबल पर बैठना पड़ा भारी? प्राचार्य पर छात्रा के बाल खींचने का आरोप

Jhunjhunu: राजस्थान के झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित नेतराम गर्ल्स कॉलेज में एक छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के विरोध में कॉलेज की छात्राओं ने परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी छात्राओं ने सीधे तौर पर कॉलेज के प्राचार्य पर एक छात्रा के बाल पकड़कर खींचने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है.

एसएफआई (SFI) की जिला सचिव एवं छात्रा प्रतिनिधि प्रिया मिठारवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ छात्राएं अपनी कक्षा में बैठी हुई थीं. इसी दौरान कॉलेज के प्राचार्य अचानक क्लास में पहुंचे और एक छात्रा को टेबल पर बैठे देखकर अत्यधिक नाराज हो गए. आरोप है कि प्राचार्य ने आपा खोते हुए छात्रा के बालों का जूड़ा पकड़कर पीछे खींचा और उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज व अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

सुरक्षित माहौल और दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग

छात्रा प्रतिनिधि प्रिया मिठारवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कॉलेज प्रशासन को परिसर में अनुशासन बनाए रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी भी छात्रा के साथ शारीरिक या मानसिक रूप से दुर्व्यवहार करना किसी भी सूरत में न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने कहा कि गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षित और गरिमापूर्ण माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है. छात्राओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने और परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

मांगें न मानने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

एसएफआई नेता प्रिया मिठारवाल ने चेतावनी दी है कि जब तक छात्राओं की जायज मांगों पर कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभाग गंभीरता से कार्रवाई नहीं करता, तब तक यह आंदोलन और धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि छात्राएं कॉलेज परिसर में भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण चाहती हैं. यदि प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की, तो इस प्रदर्शन को और अधिक उग्र किया जाएगा.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

August 20, 2026, 13:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj