45 डिग्री तापमान में गौवंश बेहाल, बीकानेर के गोशाला में VIP इंतजाम, फिर भी दूध उत्पादन में गिरावट

होमवीडियोकृषि
बीकानेर में गर्मी का कहर, गायों के लिए कूलर-पंखे और समर डाइट, फिर भी घटा दूध
बीकानेर में गर्मी का कहर, गायों के लिए कूलर-पंखे और समर डाइट, फिर भी घटा दूध
Gaushala Arrangement: बीकानेर में तेज गर्मी के कारण गौवंश पर गंभीर असर पड़ रहा है. तापमान 45 डिग्री से ऊपर जाने पर गोशालाओं में विशेष इंतजाम किए गए हैं. लक्ष्मीनाथ मंदिर गौशाला में कूलर और पंखों के जरिए गायों को राहत दी जा रही है. कमजोर पशुओं के लिए अलग से कूलिंग व्यवस्था की गई है. गायों के खानपान में भी बदलाव करते हुए उन्हें गुड़ का शरबत और पौष्टिक लड्डू दिए जा रहे हैं, जिससे शरीर को ठंडक और ऊर्जा मिल सके. इसके बावजूद गर्मी का असर बना हुआ है. गायों की भूख कम होने से दूध उत्पादन में 40 से 50 प्रतिशत तक गिरावट आई है. गोशाला प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है कि पशुओं को अधिकतम राहत दी जा सके, लेकिन अत्यधिक तापमान बड़ी चुनौती बना हुआ है.




