Rajasthan

बेरहम पति की क्रूर दास्तां, गुस्सा आया तो पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, जानें वजह

Last Updated:April 16, 2026, 15:15 IST

Dholpur Murder News : राजस्थान के धौलपुर जिले में एक क्रूर पति की हैवानियत सामने आई है. पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले इस पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को इतना पीटा की उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.बेरहम पति की क्रूर दास्तां, गुस्सा आया तो पत्नी को पीट-पीटकर मार डालाZoomपत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है.

धौलपुर. धौलपुर जिले के सैपऊ थाना इलाके के भूरा पुरा गांव में एक पति को गुस्सा आया तो उसने बेरहमी से अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला. वारदात बुधवार देर रात को हुई. पत्नी के दम तोड़ते ही पति के हाथ पांव फूल गए और वह वहां से भाग छूटा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मायके पक्ष की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है. लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है.

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मथुरा (35) पत्नी दिनेश कुशवाह के रूप में हुई है. गुरुवार को सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयाना किया. मृतका की छोटी बहन गुड़िया ने बताया कि साल 2011 में उसकी बहन मथुरा की शादी भूरा पुरा निवासी दिनेश के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय तो सब ठीकठाक चलता रहा। लेकिन उसके बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था. आरोप है कि दिनेश अपनी पत्नी के चरित्र पर लगातार शक करता था.

आपसी कहासुनी के बाद लाठी और सरिये से पीटाबकौल गुड़िया बीते तीन साल से वह उसे जबर्दस्त तरीके से प्रताड़ित कर रहा था. परिजनों के मुताबिक बुधवार रात आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा. उसके बाद पति और पत्नी में एक बार फिर से कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने लाठी और सरिया से मथुरा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मथुरा के मायके वालों को रात को ही मिल गई थी. लेकिन परिजन और पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया.

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कीपुलिस ने आरोपी के झोपड़ीनुमा मकान से साक्ष्य जुटाए हैं. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं. पुलिस ने मृतका के पीहर वालों के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है. पुलिस आरोपी की कुंडली निकालने में जुटी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan

First Published :

April 16, 2026, 15:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj