चेहरे के काले धब्बे और झाइयां 7 दिन में होंगी गायब, जरूर आजमाएं आलू का यह खास नुस्खा

Last Updated:June 22, 2026, 21:07 IST
Natural Skincare Tips: चेहरे पर काले धब्बे और झाइयां कई कारणों से हो सकती हैं. इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं. आलू का रस शहद और दही जैसे प्राकृतिक तत्वों के साथ इस्तेमाल किया जाए, तो यह त्वचा को ताजगी देने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है.चेहरे पर आलू का रस लगाने से दाग-धब्बे से राहत मिल सकती है.
Potato for Skin Care: गर्मी के मौसम में तेज धूप, गर्म हवा और पसीने से स्किन बुरी तरह प्रभावित होती है. इस मौसम में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं. चेहरे पर काले धब्बे, पिग्मेंटेशन और झाइयां कई लोगों की समस्या होती है. धूप, बढ़ती उम्र, हार्मोनल बदलाव, मुंहासों के निशान और स्किन की सही केयर न होने के कारण भी चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं. इन्हें कम करने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ लोग घरेलू उपायों को भी आजमाना पसंद करते हैं. आलू का एक नुस्खा भी आपकी स्किन को बेदाग बनाने में मदद कर सकता है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आलू में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और कुछ प्राकृतिक एंजाइम पाए जाते हैं. माना जाता है कि ये तत्व स्किन को ताजगी देने और रंगत को निखारने में मदद कर सकते हैं. अगर आप केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आलू की मदद से अपनी स्किन को बेहतर बना सकते हैं. खास बात यह है कि आलू का रस लगाने से स्किन को कोई नुकसान भी नहीं होता है. इसकी वजह से इसे एक बार ट्राई कर सकते हैं.
आलू का रस कैसे लगाएं?
सबसे पहले एक ताजा आलू को धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें. अब उसका रस निकाल लें. इस रस को कॉटन की मदद से चेहरे के प्रभावित हिस्सों पर लगाएं. करीब 10 से 15 मिनट तक सूखने दें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें. कुछ लोग आलू के पतले स्लाइस काटकर सीधे चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ना भी पसंद करते हैं. इससे त्वचा को ठंडक मिल सकती है.
आलू और शहद का फेस पैक
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आलू के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है. शहद स्किन को नमी देने में मदद करता है, जबकि आलू त्वचा को ताजगी देने का काम कर सकता है. इस मिश्रण को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर सादा पानी से धो लें. इसके बाद फर्क आपको खुद नजर आएगा.
आलू और दही का मिश्रण
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है. आलू के रस में एक चम्मच दही मिलाकर फेस पैक तैयार करें और इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें. इससे भी आपकी स्किन चमकदार और साफ हो सकती है. दही को भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.
सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें
झाइयां और पिग्मेंटेशन कई कारणों से हो सकते हैं. अगर समस्या लगातार बढ़ रही है या बहुत ज्यादा है, तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है. सनस्क्रीन का नियमित उपयोग, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना भी त्वचा को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर त्वचा में जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो, तो उसका उपयोग तुरंत बंद कर दें. सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय
अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



