जहां लोग गर्मी से बचते हैं, वहां 21 दिन अग्नि के बीच तपस्या! नव धूणी अनुष्ठान में संतों ने दिखाई अद्भुत साधना

Last Updated:April 26, 2026, 17:30 IST
Udaipur Hindi News: भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग धूप और गर्मी से बचने के उपाय खोजते हैं, वहीं दूसरी ओर 21 दिनों तक चली नव धूणी अग्नि तपस्या ने आस्था और साधना की अनोखी मिसाल पेश की. इस विशेष धार्मिक आयोजन में संत और श्रद्धालु अग्नि के बीच बैठकर तपस्या में लीन नजर आए. कार्यक्रम में आसपास के कई क्षेत्रों से संत-महात्मा शामिल हुए, जिनमें गोगुन्दा से दौलत गिरि जी महाराज, कुंडाल से डालू दास जी महाराज और राजसमंद से पागल नाथ जी महाराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि लोगों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत भी साबित हुआ.
ख़बरें फटाफट
उदयपुर: अप्रैल की तेज गर्मी ने जहां लोगों का हाल बेहाल कर रखा है तो वहीं मेवाड़ के संतों का एक अनोखा रूप इन दोनों देखने को मिल रहा है दरअसल उदयपुर शहरक करीब भिंडर कस्बे में तेज गर्मी क बीच यहां 21 दिन तक चली नव धूणी अग्नि तपस्या का आयोजन हुआ.जहां आम लोग गर्मी से बचने की कोशिश करते हैं, वहीं यहां संत और श्रद्धालु तपस्या में लीन नजर आए. कार्यक्रम में आसपास के कई क्षेत्रों से संत-महात्मा पहुंचे. गोगुन्दा से दौलत गिरि जी महाराज, कुंडाल से डालू दास जी महाराज और राजसमंद से पागल नाथ जी महाराज भी मौजूद रहे.
साथ ही भींडर के देवेन्द्र सिंह शक्तावत भी इस मौके पर शामिल हुए. यह पूरी तपस्या महंत योगी प्रेमनाथ जी महाराज के सान्निध्य में हुई, जो जनकल्याण और विश्व शांति के लिए की गई. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत से हुई, इसके बाद हिंगलाज माता की आरती और भजन-कीर्तन हुआ
श्रद्धालुओं को काफी प्रभावित कियासबसे खास पल तब आया जब गुरुदेव नव धूणी स्थल पर पहुंचे. यहां धूणियों की पूजा और हवन के बाद उन्होंने भभूति लगाकर तपस्या शुरू की. दोपहर की तेज धूप में, नौ जलती हुई अग्नियों के बीच करीब तीन घंटे तक वे साधना में बैठे रहे. इस दृश्य ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को काफी प्रभावित किया.
क्या होती है नव धूणी तपस्या?इस तपस्या में नौ दिशाओं में अग्नि कुंड बनाए जाते हैं, जिनमें रोज गोबर के कंडों से आग जलाई जाती है.इसे पंच तत्व—अग्नि, जल, पृथ्वी, आकाश और वायु—को ध्यान में रखकर किया जाता है.मौके पर हवन में पूर्णाहुति दी गई और शिष्यों ने गुरु पूजन किया. पूरे माहौल में जयकारे गूंजते रहे.मठ समिति का कहना है कि ऐसे आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बनता है और बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
April 26, 2026, 17:30 IST



