Rajasthan

गुरुग्राम को टक्कर देगा भिवाड़ी, 50 करोड़ से बनेगी स्मार्ट सिटी, जानें पूरा मास्टर प्लान

Last Updated:August 09, 2026, 07:10 IST

Bhiwadi Development Plan: दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख औद्योगिक केंद्र भिवाड़ी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं तैयार की गई हैं. जयपुर स्मार्ट सिटी की ओर से डीपीआर तैयार करने का काम किया जा रहा है और फील्ड सर्वे व लागत निर्धारण पूरा होने की जानकारी है. अंतिम स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी. योजना के तहत भिवाड़ी में स्मार्ट रोड, फुटपाथ, पार्किंग, ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन, ग्रीन लैंडस्केपिंग, आधुनिक बस स्टॉप और स्ट्रीट लाइटिंग विकसित की जाएगी. बिजली के तारों को भूमिगत करने के साथ स्ट्रीट वेंडर जोन भी बनाए जाएंगे. नगर परिषद में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए ट्रैफिक और वायु प्रदूषण की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी. बारिश के दौरान जलभराव से निपटने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित होगा. राज्य सरकार ने 16 शहरों को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी बनाने के लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें भिवाड़ी भी शामिल है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अलवर: भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 5 हजार से अधिक कंपनियां संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं. उद्योग नगरी को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. करीब 50 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है. अंतिम स्वीकृति मिलते ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे और सौंदर्यीकरण को नई गति मिलेगी. मिली जानकारी के अनुसार जयपुर स्मार्ट सिटी की ओर से डीपीआर तैयार करने का काम किया जा रहा है. जैसे ही भिवाड़ी को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी के रूप में विकसित कराने की ड्राइंग, लागत, डिजाइन और निर्माण अवधि सहित सभी तकनीकी पहलुओं का परीक्षण पूरा हो चुका है.

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले साल में डीपीआर को अंतिम रूप दिया जाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. भिवाड़ी में जैसे ही यह कार्य शुरू होगा तो औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. भिवाड़ी में औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजना के तहत स्मार्ट रोड विकसित करने का कार्य किया जायेगा ताकि लोगों को सफर करने में अच्छी सड़क मिले, इसके अलावा कम्पनियों में काम करने वाले श्रमिकों सहित आम लोगों को पैदल पथ विकसित किया जाएगा, बेहतर पार्किंग की सुविधाएं, गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन, ग्रीन लैंडस्केपिंग, आधुनिक बस स्टॉप, सड़कों पर स्ट्रीट लाइटिंग, झूलते बिजली के तार और भूमिगत यूटिलिटी डक्ट सहित स्ट्रीट वेंडर जोन विकसित किए जाने के साथ अन्य सुविधाएं शामिल होंगी.

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर होंगे स्थापित

भिवाड़ी नगर परिषद में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा. जिसके माध्यम से शहर के चयनित क्षेत्रों में वाई-फाई सुविधा, यातायात प्रबंधन और वायु प्रदूषण की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके अलावा भिवाड़ी में बारिश के समय जल भराव की समस्या से निपटने के लिए वर्षा जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा. ऐसे में भिवाड़ी में होने वाले इस विकास कार्यों का फील्ड सर्वे और लागत निर्धारण पूरा हो चुका है.

काउंटर मैग्नेट सिटी के रूप में हो सकता है विकसित

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र, दिल्ली-एनसीआर का प्रमुख औद्योगिक केंद्र होने के बावजूद विकास कार्यों के मामले में अन्य बड़े औद्योगिक शहरों से पीछे माना जाता है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्रस्तावित विकास योजनाएं समय पर पूरी होकर भिवाड़ी को गुरुग्राम की काउंटर मैग्नेट सिटी के रूप में विकसित किया जाता है, तो यहां निवेश, उद्योग और रोजगार के अवसरों में तेजी से वृद्धि होगी. प्रदेश सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष के बजट में केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर 16 शहरों को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इन शहरों का विकास तीन वर्षों में किया जाना है, जिसमें भिवाड़ी भी शामिल है.About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 09, 2026, 07:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj