Rajasthan

परीक्षा से 6 दिन पहले टूटा सपना! सीकर में NEET अभ्यर्थी ने दी जान, सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू

Last Updated:June 16, 2026, 08:23 IST

Sikar NEET Aspirant Death Case: सीकर के पिपराली रोड स्थित एक आवासीय रेजिडेंसी में नीट की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र उमेश माली ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर जान दे दी. वह झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र का निवासी था और इस वर्ष नीट का तीसरा प्रयास कर रहा था. परीक्षा मात्र छह दिन बाद होनी थी. घटना की जानकारी मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजा. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है. परिजनों से पूछताछ जारी है.पिछले महीने भी इसी इलाके में एक अन्य छात्र ने जान दे दी थी.

ख़बरें फटाफट

परीक्षा से 6 दिन पहले टूटा सपना! सीकर में NEET अभ्यर्थी ने दी जान, जांच शुरूZoomसीकर में नीट के छात्र ने फंदे से लटककर दे दी अपनी जान

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक और छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है. उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पिपराली रोड स्थित एक आवासीय रेजिडेंसी में रहने वाले 22 वर्षीय नीट अभ्यर्थी उमेश माली ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर जान दे दी. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है. उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश बुडानिया ने बताया कि मृतक उमेश माली पुत्र लक्ष्मणराम माली, झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के कारी गांव का निवासी था.

वह अपनी मां, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ सीकर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. इस वर्ष उसका नीट का तीसरा प्रयास था और परीक्षा 21 जून को आयोजित होनी थी. परीक्षा से महज छह दिन पहले उसने यह कदम उठा लिया. पुलिस के अनुसार, उमेश के पिता मुंबई में टाइल्स ठेकेदारी का कार्य करते हैं. परिवार ने पिपराली रोड स्थित एक आवासीय बिल्डिंग में फ्लैट लिया हुआ था, जहां उमेश पढ़ाई कर रहा था. सोमवार की सुबह वह अपनी मां को गांव छोड़ने गया था और बाद में वापस सीकर लौट आया. दोपहर के समय उसकी बड़ी बहन और छोटा भाई फ्लैट पर पहुंचे तो उमेश कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

मौके से सुसाइड नोट भी मिला

सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर श्री कल्याण राजकीय अस्पताल पहुंचाया. वहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी सामग्री और परिस्थितियों की जांच की जा रही है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है.

इससे पहले प्रदीप ने भी की थी आत्महत्या

गौरतलब है कि पिछले एक महीने में सीकर में नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है. इससे पहले 15 मई को पिपराली रोड क्षेत्र में ही नीट की तैयारी कर रहे गुढ़ा निवासी छात्र प्रदीप माहिच ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आस-पास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की तैयारी में जुटा है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj