Entertainment

‘दृश्यम 3’ – हिंदी

Last Updated:December 28, 2025, 07:46 IST

अक्षय खन्ना इन दिनों दो वजह से खबरों में छाए हुए हैं. पहली धुरंधर में अपने धांसू किरदार के चलते. रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना ने खूब वाहवाही बटोरी और अब वो दृश्यम 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्हें दृश्यम 3 से बाहर कर दिया गया है. जयदीप अहलावत ने एक्टर को रिप्लेस किया और अब दृश्यम 3 के मेकर्स अक्षय खन्ना को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी में हैं.

ख़बरें फटाफट

अक्षय खन्ना को तेवर दिखाना पड़ा भारी, लीगल एक्शम लेंगे  'दृश्यम 3' मेकर्सअक्षय खन्ना की दृश्यम 2 से फोटो.

नई दिल्ली.  सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट के ऐलान के बाद से दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ‘दृश्यम 3’ अगले साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस बीच खबर आई कि ‘दृश्यम 2’ का हिस्सा रहे अक्षय ने फिल्म छोड़ दी है. फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अक्षय खन्ना के फिल्म से बाहर होने के बाद अब जयदीप अहलावत उनकी जगह लेंगे.

अक्षय खन्ना के फिल्म से बाहर होने के बारे में बात करते हुए मेकर कहते हैं कि भगवान की कृपा से उन्होंने जयदीप अहलावत को फाइनल कर लिया है. वो शुक्रगुजार हैं कि जयदीप के रूप में उन्हें अक्षय से बेहतर एक एक्टर और एक शानदार इंसान मिला है.  प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने कहा कि अक्षय खन्ना ने कई बार दृश्यम 3 में अपनी फीस को लेकर बातचीत की, लेकिन आखिर तक वो अपनी बात पर अड़े रहे.

अक्षय खन्ना पर लीगल एक्शन की तैयारी में प्रोडक्शन हाउस

इसके साथ ही फिल्ममेकर का कहना है कि अक्षय ‘दृश्यम 3’ में विग पहनने की मांग कर रहे थे, जहां कि पहली फिल्म में वो गंजे थे. ऐसे में मेकर्स का कहना था कि फिल्म की कंटिन्यूटी बिगड़ जाएगी, लेकिन ‘धुरंधर’ की सफलता पर सवार अक्षय अपनी जिद्द पर अड़े रहे. आखिरकार उन्हें फिल्म से तो बाहर कर ही दिया गया और साथ ही अब मेकर्स एक्टर पर लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं.

एक्टर ने फोन उठाना कर दिया बंद

कुमार मंगत पाठक के अनुसार फिल्म की टीम ने एक्टर के साथ समझौता करने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन उठाना ही बंद कर दिया. वो फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति का कॉल नहीं उठा रहे थे. इस साल दो-दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे अक्षय ने अपनी फीस कई गुना बढ़ा दी है. पहले छावा में विलेन बन दर्शकों का दिल दहलाने के बाद वो रहमान डकैत बन छा गए. अपनी लोकप्रियता को देखते हुए एक्टर ने दृश्यम 3 के लिए अपनी फीस बढ़ा दी जिसने मेकर्स का बजट बिगाड़ दिया.

अक्षय खन्ना ने धुरंधर के बाद बढ़ाई फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर ने अपकमिंग फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपए की मांग की जिसको पूरा नहीं किया जा सका. साथ ही धुरंधर की तरह ही वो दृश्यम 3 में भी विग पहनने की  जिद्द पर अड़े थे. फिल्म से बाहर होने के बाद एक्टर को एडवांस फीस वापस करनी होगी और साथ ही वो कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं.

About the AuthorPranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 28, 2025, 07:46 IST

homeentertainment

अक्षय खन्ना को तेवर दिखाना पड़ा भारी, लीगल एक्शम लेंगे ‘दृश्यम 3’ मेकर्स

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj