शादी के 5 साल बाद पति से अलग हुईं एवलिन शर्मा, साथ में करेंगे बच्चों की परवरिश, ‘ब्लाइंड डेट’ हुई थी मुलाकात

Last Updated:May 02, 2026, 00:02 IST
‘ये जवानी है दीवानी’ फेम एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने पति तुषान भिंडी से अलग होने का ऐलान किया है. वे पांच साल की शादी के बाद तलाक ले रहे हैं. हालांकि, वे अपने दोनों बच्चों की परवरिश पर ध्यान देंगे और एक-दूसरे के साथ दोस्ती-सम्मान का रिश्ता बनाए रखेंगे. एवलिन और तुषान की शादी 2021 में ऑस्ट्रेलिया में हुई थी. एक्ट्रेस ने मुश्किल समय में प्राइवेसी की मांग की है.
ख़बरें फटाफट

एवलिन शर्मा ‘ये जवानी है दीवानी’ से पॉपुलर हुई थीं.
नई दिल्ली: एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने पति तुषान भिंडी से शादी के पांच साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है. एवलिन ने बताया कि वे अब भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. एवलिन का कहना है कि भले ही उनका रिश्ता बदल गया है, पर वे अपने दोनों बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे. उन्होंने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की मांग की है और साफ किया है कि यह अलगाव पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे आगे जीवनभर की दोस्ती बनाए रखेंगे.
एवलिन और तुषान की मुलाकात 2018 में एक ब्लाइंड डेट के जरिए हुई थी, जिसके बाद 2021 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में सादगी से शादी कर ली. तुषान पेशे से एक सर्जन हैं और सिडनी हार्बर ब्रिज पर एक यॉट में उन्होंने एवलिन को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था. इस कपल के दो बच्चे हैं- बेटी अवा रानिया और बेटा आर्डेन. एवलिन ने अपनी शादी को ‘क्रॉस-कल्चरल’ बताया था क्योंकि उनके पति गुजराती-ऑस्ट्रेलियाई हैं और वह खुद पंजाबी-जर्मन मूल की हैं, जिससे उनके घर में कल्चर का एक दिलचस्प मेल देखने को मिलता था.
एवलिन शर्मा ने फिल्मों में निभाए यादगार रोलवर्क फ्रंट की बात करें तो एवलिन शर्मा को रणबीर कपूर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में उनके ‘लारा’ के किरदार के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया गया. उन्होंने इसके अलावा ‘यारियां’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हिंदी मीडियम’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है. वह आखिरी बार प्रभास की फिल्म ‘साहो’ में बड़े पर्दे पर नजर आई थीं. फिलहाल एवलिन अपनी निजी जिंदगी के इस नए अध्याय को बच्चों की को-पैरेंटिंग और दोस्ती के भरोसे आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



