कम खर्च, ज्यादा कमाई का फॉर्मूला! पार्वती सैनी की सौंफ खेती मॉडल से सीख रहे किसान, हर सीजन में हो रही बंपर इनकम

होमताजा खबरकृषि
पार्वती सैनी की सौंफ खेती मॉडल से सीख रहे किसान, हर सीजन में हो रही बंपर इनकम
Last Updated:April 24, 2026, 09:24 IST
Saunf Ki Kheti: भरतपुर की पार्वती सैनी ने अपनी मेहनत और समझदारी से खेती की पारंपरिक सोच को बदलकर एक नई मिसाल पेश की है. घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने सौंफ की खेती को अपनाया और कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने का सफल मॉडल तैयार किया. पार्वती ने आधुनिक तकनीकों और सही समय पर खेती के तरीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाया, जिससे उनकी आय में दोगुना इजाफा हुआ. उनकी सफलता ने आसपास के किसानों, खासकर महिलाओं को भी प्रेरित किया है कि वे भी खेती में नवाचार अपनाकर बेहतर कमाई कर सकती हैं. आज पार्वती सैनी न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं बल्कि दूसरों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर: भरतपुर जिले के वैर के प्रेमनगर गांव की रहने वाली पार्वती सैनी आज उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. जो खेती को केवल पारंपरिक तरीके से ही करने की सोचती हैं. पार्वती ने परंपरागत फसलों से हटकर सौंफ की खेती अपनाई और कम लागत में बेहतर मुनाफा कमाकर एक नई मिसाल पेश की है. घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ पार्वती अकेले ही अपने खेत की देखरेख करती हैं.उनके पति वेल्डिंग का काम करते हैं. जिससे परिवार की आय सीमित थी
ऐसे में पार्वती ने खेती में कुछ नया करने का निर्णय लिया और सौंफ की खेती की ओर कदम बढ़ाया उनकी यह पहल आज परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही है. पार्वती बताती हैं कि सौंफ की खेती अन्य फसलों के मुकाबले कम खर्चीली है और इसमें मेहनत के साथ अच्छा उत्पादन मिलता है. एक बीघा जमीन में वे करीब 5 से 6 क्विंटल तक सौंफ का उत्पादन कर लेती हैं. मौजूदा बाजार भाव के अनुसार उन्हें इससे लगभग 50 हजार रुपये तक की शुद्ध कमाई हो जाती है.
पारंपरिक खेती से हटकर नई और लाभकारी फसलों को अपनाएंजो कि पारंपरिक फसलों की तुलना में कहीं अधिक लाभदायक है. सौंफ की खेती में पानी की आवश्यकता भी अपेक्षाकृत कम होती है और यह फसल कीटों से भी कम प्रभावित होती है. जिससे किसानों का अतिरिक्त खर्च बच जाता है. यही कारण है.कि पार्वती अब अन्य किसानों को भी सौंफ की खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं. गांव के अन्य किसान भी अब पार्वती की सफलता से प्रभावित होकर इस ओर रुख कर रहे हैं. पार्वती का मानना है कि यदि किसान पारंपरिक खेती से हटकर नई और लाभकारी फसलों को अपनाएं तो वे अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं.
नई सोच के साथ खेती में भी बेहतर भविष्यपार्वती सैनी की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए खुशहाली लेकर आई है. बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन गई है. उनका यह प्रयास दर्शाता है.कि मेहनत, आत्मविश्वास और नई सोच के साथ खेती में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
April 24, 2026, 09:24 IST



