कान की खुजली-सूखापन के लिए तिल की खली का तेल: घरेलू उपाय

Last Updated:December 17, 2025, 16:28 IST
बदलते मौसम और अधिक सफाई की आदत के कारण कानों में खुजली और सूखापन आम समस्या बन गई है. नानी-दादी के नुस्खे के अनुसार, तिल की खली का तेल कान की त्वचा को गहराई से पोषण देकर खुजली और जलन से राहत देता है. जानिए कैसे इस प्राकृतिक उपाय से कानों में नमी बनाए रखी जा सकती है और असहजता कम की जा सकती है.
आजकल बदलते मौसम, सर्दी-ज़ुकाम और अधिक सफाई की आदत के कारण लोगों को कानों में खुजली और सूखापन की समस्या होने लगी है. कई बार यह परेशानी बिना दर्द के होती है, लेकिन लगातार बेचैनी बनाए रखती है. ऐसे में दवाइयों के बजाय पुराने घरेलू नुस्खों की ओर रुख किया जा रहा है. नानी-दादी के समय से चला आ रहा तिल की खली का तेल आज भी कानों की देखभाल के लिए एक भरोसेमंद उपाय माना जाता है.

बुज़ुर्गों के अनुसार, कान में खुजली का सबसे बड़ा कारण अंदर की त्वचा का रूखापन होता है, जब त्वचा को पर्याप्त नमी नहीं मिलती, तो खुजली और हल्की जलन होने लगती है. तिल की खली से तैयार किया गया तेल त्वचा को गहराई से पोषण देता है और सूखापन दूर करने में मदद करता है.

नानी कहती थीं कि अगर कान में दर्द नहीं है और केवल खुजली है, तो तिल की खली का तेल पर्याप्त है. इसके नियमित और सीमित उपयोग से सूखी त्वचा को पोषण मिलता है और बार-बार होने वाली खुजली धीरे-धीरे कम होने लगती है. इस तेल की हल्की तासीर कान के अंदर की त्वचा को मुलायम बनाती है, इससे जलन, खिंचाव और असहजता में राहत महसूस होती है.
Add as Preferred Source on Google

नानी का यह नुस्खा वर्षों से चला आ रहा है, तिल की खली का तेल कानों में आवश्यक नमी बनाए रखता है, जिससे बार-बार सूखापन होने की समस्या नहीं होती और कान अंदर से आराम महसूस करते हैं.

कैसे करें उपयोग<br />नानी के बताए तरीके के अनुसार तिल की खली के तेल को हल्का गुनगुना करे. ध्यान रखें कि तेल अधिक गर्म न हो. इसके बाद केवल एक बूंद तेल कान में डालें। सप्ताह में 2–3 बार इसका उपयोग पर्याप्त माना जाता है.

यदि कान में दर्द, पस, सूजन या किसी प्रकार का संक्रमण हो, तो यह नुस्खा न अपनाएं, बच्चों के कान में तेल डालने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है. यह नानी का नुस्खा सामान्य खुजली और सूखेपन में राहत के लिए है, समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो ईएनटी विशेषज्ञ से परामर्श जरूरी है.
First Published :
December 17, 2025, 16:28 IST
homerajasthan
जानिए कान की खुजली-सूखापन के लिए तिल की खली का तेल का घरेलू उपाय



