‘मेरी दुनिया बदल गई’, 23 साल की हुईं नीसा, तो अजय देवगन ने यूं लुटाया बेटी पर प्यार, काजोल ने बताया लकी चार्म

Last Updated:April 20, 2026, 15:16 IST
अजय देवगन और काजोल की बेटी निशा देवगन आज 23 साल की हो गई हैं. नीसा का जन्म 20 अप्रैल 2023 को हुआ था. इस मौके पर अजय और काजोल ने दो-दो अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और बेटी पर दिल खोल कर प्यार लुटाया है. दोनों बेटी के नाम भावुक कैप्शन भी दिया है.
काजोल और अजय देवगन की बेटी निशा देवगन की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं. खूबसूरती के मामले में वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है. वह आज 23 साल की हो गई हैं. निशा के 23वें बर्थडे पर उनके पिता अजय और मां काजोल ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं. बेटी को अपने लिए लकी बताया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
अजय देवगन ने प्यारी फोटो के साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा,”तुम्हारी ये मुस्कान मुझे हमेशा याद रहती है. जब भी मैं तुम्हें देखता हूं, तो तुम्हारा वही रूप हमेशा मेरे दिलों में बसा रहता है. तुम हमेशा इसी खुशी से मुस्कुराती रहो. जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बच्ची.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
अजय देवगन ने निशा देवगन की अनसीन बचपन की फोटो शेयर की है, जिसमें वे किसी बर्थडे पार्टी में दिख रही है और उनके चेहरे पर बहुत प्यारी स्माइल है,जबकि दूसरी फोटो में वे अपनी मां काजोल के साथ दिख रही हैं. फोटो देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि निशा के फेस फीचर्स अपनी मां काजोल जैसे ही हैं. नीसा अपनी मां की कार्बन कॉपी लग रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add as Preferred Source on Google
काजोल ने भी निशा को जन्मदिन की बधाई दी है और दुर्गा पंडाल की फोटोज पोस्ट की हैं. फोटो में काजोल ने निशा को अपनी बांहों में ले रखा है और उन पर प्यार लुटाती दिख रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं क्योंकि उसके जन्म से मेरी दुनिया बदल गई. मैं हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं, मेरी प्यारी बच्ची, तुम परिपूर्ण हो और हमेशा मेरी रहोगी. तुम्हें और मुझे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
पोस्ट में काजोल ने निशा के साथ खुद को भी जन्मदिन की बधाई दी है, क्योंकि बच्चे के जन्म के साथ मां का भी नया जन्म भी माना जाता है. बता दें कि निशा सोशल मीडिया की चर्चित स्टारकिड है. सोशल मीडिया पर निशा को उनके लुक और रंग को लेकर बहुत ट्रोल किया गया था, जिसे लेकर काजोल ने इंटरव्यू में दुख भी जाहिर किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
काजोल ने साफ किया था कि वे निशा को ट्रोलिंग नजरअंदाज करने की सलाह देती हैं, लेकिन जो कुछ निशा के बारे में सोशल मीडिया पर कहा जाता है, वो दुख देने वाला होता है. हालांकि, निशा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन ओरी समेत कई स्टारकिड अक्सर निशा की साथ वाली तस्वीरें शेयर करते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
बता दें, के राइजिंग भारत समिट 2025 के दौरान काजोल ने खुलासा किया कि उनकी बेटी निशा ने मन बना लिया है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आएंगी. निशा के फिल्म इंडस्ट्री में आने की अटकलों पर विराम लगाते हुए काजोल ने कहा कि उनकी बेटी का अभी एक्टिंग में करियर बनाने का कोई इरादा नहीं है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
काजोल ने समिट के दौरान कहा, “बिल्कुल नहीं…नहीं, मुझे लगता है…वो 22 साल की हो गई है…होने वाली है अभी…मुझे लगता है उसने मन बना लिया है कि नहीं, अभी नहीं आने वाली है.” हालांकि, मनीष मल्होत्रा ने एक बार कहा था कि निशा को फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहिए. वह खूबसूरत हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 20, 2026, 15:16 IST



