Rajasthan

पहले दिखाया सस्ता सोना, फिर ऐंठे 9 लाख… अचानक वर्दी पहनकर आ गई नकली पुलिस

Last Updated:August 16, 2026, 12:54 IST

Fake Gold Fraud Bundi: बूंदी के सदर थाना क्षेत्र के रामनगर कंजर कॉलोनी में जोधपुर निवासी तीन युवकों से 9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने सांवरिया सेठ में दोस्ती कर सस्ते में असली सोना देने का झांसा दिया था. पैसे लेने के बाद जब कहासुनी हुई तो 25-30 लोग नकली पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंचे और पीड़ितों के साथ मारपीट की. जैसे-तैसे जान बचाकर भागे पीड़ितों ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

ख़बरें फटाफट

पहले दिखाया सस्ता सोना, फिर ऐंठे 9 लाख... अचानक वर्दी पहनकर आ गई नकली पुलिसZoomबूंदी में नकली सोने के नाम पर 9 लाख की लूट, नकली पुलिस बनकर बदमाशों ने की मारपीट

Bundi: राजस्थान के बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र में ठगों और बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. नकली सोना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी और लूट का एक नया सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित जोधपुर निवासी भोमाराम ने बताया कि कुछ समय पहले सांवरिया सेठ मंदिर दर्शन के दौरान ठगों से उनकी दोस्ती हुई थी. आरोपियों ने असली सोना दिखाकर उसे काफी सस्ते दामों में बेचने का लालच दिया था. इसी झांसे में आकर भोमाराम अपने दो अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर बूंदी के रामनगर स्थित कंजर कॉलोनी पहुंचे थे.

9 लाख रुपये ऐंठे, बिस्किट मांगने पर शुरू किया विवाद

पीड़ितों के अनुसार रामनगर पहुंचने पर ठगों ने उनसे 9 लाख रुपये नकद ऐंठ लिए. जब भोमाराम और उनके साथियों ने सोने के बिस्किट मांगे, तो आरोपियों ने आनाकानी शुरू कर दी और कहा कि सोना जोधपुर में किसी अन्य व्यक्ति से दिलवाया जाएगा. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया.

वर्दी पहनकर आए 25-30 नकली पुलिसवाले, की मारपीट

विवाद बढ़ते ही ठगों के गिरोह ने नया पैंतरा आजमाया. अचानक 25 से 30 की संख्या में लोग वर्दी पहनकर और कंधों पर स्टार (तारे) लगाकर ‘नकली पुलिस’ बनकर मौके पर आ धमके. आरोपियों ने पीड़ितों के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी. जान बचाने के लिए भोमाराम और उनके साथी जैसे-तैसे अपनी कार से वहां से भाग निकले और सीधे बूंदी के सदर थाने पहुंचे.

सदर थाने में मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ितों ने सदर थाना पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और 9 लाख रुपये की लूट व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से ही सभी आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं. अब देखना होगा कि पुलिस ठगी के शिकार हुए जोधपुर के युवकों के 9 लाख रुपये कब तक बरामद कर पाती है और इस गिरोह के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई करती है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Bundi,Bundi,Rajasthan

First Published :

August 16, 2026, 12:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj