कार्तिक आर्यन ने अमिताभ से पूछा जया बच्चन से जुड़ा निजी सवाल, बिग बी ने दिया जवाब- ‘पागल हो क्या? हम बता…’

Last Updated:December 17, 2025, 22:04 IST
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ का प्रमोशन करने के लिए ‘केबीसी 17’ में नजर आएंगे. शो के मेकर्स एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कार्तिक, अमिताभ बच्चन से जया बच्चन से जुड़ा पर्सनल सवाल पूछते हैं, जिसे सुनने के बाद वह हंसने लगते हैं.
कार्तिक आर्यन ने अमिताभ बच्चन से एक सवाल पूछा.
मुंबई. ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के आने वाले एपिसोड में होस्ट और मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन के साथ अपने रिश्ते से जुड़े कुछ निजी और मजेदार किस्से साझा करते नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर चैनल के ऑफिशियल हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में, हॉट सीट पर बैठे कार्तिक आर्यन अमिताभ बच्चन से उनकी पत्नी जया के साथ रिश्ते को लेकर कुछ निजी सवाल पूछते हैं. कार्तिक ने पूछा कि क्या जया बच्चन को अमिताभ बच्चन के फोन का पासवर्ड पता है?
कार्तिक आर्यन के इस सवाल पर अमिताभ बच्चन हंस पड़े और मजाकिया अंदाज में बोले, “पागल हो क्या? हम बता देंगे उनको?” इतना ही नहीं, कार्तिक ने आगे पूछा, “क्या आप जयाजी से छिप छिपके खाते हैं?” इस सवाल पर भी बिग बी हंस पड़े. इसके बाद कार्तिक ने बिग बी को कोरियन हार्ट जेस्चर बनाना भी सिखाते हैं.
कार्तिक आर्यन के साथ हॉट सीट पर बैठीं अनन्या पांडे भी अपने ज़ेन जी अंदाज में बिग बी को ज़ेन जी की स्लैंग का क्रैश कोर्स देती नजर आईं. ‘OOTD’, ‘Drip’ से लेकर ‘No Cap’ तक, इन शब्दों को सुनकर अमिताभ बच्चन थोड़े कन्फ्यूज लेकिन एक्साइटेड नजर आए. माहौल तब और मजेदार हो गया जब अनन्या ने बिग बी को ‘ड्रिप’ कह दिया, जिसका मतलब होता है स्टाइलिश और कूल इंसान.
View this post on Instagram



